जनसंघ काल के नेता जमशेदपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनमोहन चौधरी का निधन भाजपा के साथ-साथ ब्रह्मर्षि समाज में शोक की लहर
जनसंघ काल के नेता जमशेदपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनमोहन चौधरी का निधन ज्ञात हो कि मनमोहन चौधरी विगत कई हफ्तों से बीमार चल रहे थे भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने इस दौरान उनसे TMH में जाकर मुलाकात कर हालचाल जाना था
आज भाजपा जमशेदपुर महानगर के बारीडीह मंडल निवासी,जनसंघ काल के वरिष्ठ भाजपा नेता हमारे जैसे हजारों कार्यकर्ताओं के अभिवावक श्री मनमोहन चौधरी ने विद्यापति नगर अवस्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली और वैकुण्ठ को पधार गए। एक ऐसी शख्सियत , जो भी इनसे मिला इनका होकर रह गया। टाटा मोटर्स में कार्यरत होने के वावजूद सामाजिक और राजनैतिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेकर इन्होंने एक अलग पहचान बनाई।रुद्र प्रताप सारंगी दीनानाथ पांडे, सच्चिदानंद राय, मैनेजर प्रसाद जैसे अनेकों जनसंघी नेताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर महानगर भाजपा को सीचने का कार्य किया।उन्हें फायर ब्रांड नेता के नाम से प्रसिद्धि मिली वे साधारण कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए बिना किसी लाग लपट के उस समय के नेताओं से मिलकर अपनी बात रख दिया करते थे।उन्हें दो बार भाजपा बारीडीह मंडल के अध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।अपने मिलनसार स्वभाव के चलते उन्होंने अनेकों कार्यकर्ता बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान की।कुशल संगठनकर्ता के साथ साथ एक नेक दिल इंसान,इंसानियत की भाव से सराबोर, हर दिल अजीज शख्सियत थे।बारीडीह मंडल भाजपा के भीष्मपितामह श्रीमान मनमोहन चौधरी जी कुछ दिनों से बीमार थे और आज इस जहां को अलविदा बोल दिया। हमेशा खुशमिजाज रहने वाले इस प्रेरक व्यक्तित्व को मेरा सहृदय श्रद्धांजलि। अनिल सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता
मनमोहन चौधरी सिद्धांत के पक्के और भाजपा के सच्चे सिपाही थे तो ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर को भी उन्होंने अपना बहुमूल्य समय दिया था उनके निधन से भाजपा के साथ-साथ ब्रह्मर्षि समाज में भी शोक की लहर