Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 79381.621 लाख रुपए की लागत वाली 188 योजनाओं की गिरिडीह वासियों को दी सौगात
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 79381.621 लाख रुपए की लागत वाली 188 योजनाओं की गिरिडीह वासियों को दी सौगात

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 20, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 79381.621 लाख रुपए की लागत वाली 188 योजनाओं की गिरिडीह वासियों को दी सौगात

    कार्यक्रम में 15 हज़ार लाभुकों के बीच आज परिसंपत्तियों का किया गया वितरण

    ◆ मुख्यमंत्री ने कहा- विद्यालयों में क्वालिटी एजुकेशन के साथ खेलो पर भी दिया जा रहा विशेष जोर

    प्रवासी मजदूरों के हितों को लेकर भी सरकार गंभीर, महाराष्ट्र में झारखंड के मजदूरों के लिए खुलेगा सेंटर, अधिकारी भी होंगे प्रतिनियुक्त

    ● आपकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

    ● *_समस्याओं को लटकाने की बजाए उसके निपटारे की नीति पर कर रहे कार्य_*

    ● *_आप अपने पैरों पर खड़ा होंगे तो राज्य आगे बढ़ेगा_*

    ● *_विभिन्न चुनौतियों के बीच राज्य के विकास को दे रहे गति_*

    *_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

    आपकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। यह सरकार हर किसी की बात सुनती है और उसका समाधान करती है। सरकार जनता के साथ लगातार संवाद कर रही है। मैं भी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहा हूं, ताकि योजनाओं की जमीनी हकीकत के साथ आपकी समस्याओं को जान और समझ सकूँ । मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज गिरिडीह के डुमरी में योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    *_राज्य की तस्वीर और तकदीर बदलने का कर रहे काम_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के अलग राज्य बने दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं । लेकिंन शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार एवं कई अन्य क्षेत्र में राज्य वासियों की उम्मीदें पूरी नहीं हो सकी। गरीबी और पिछड़ापन का टैग झारखंड के साथ जुड़ा रहा। लेकिन, हमारी सरकार विभिन्न चुनौतियों के बीच लगातार राज्य के विकास को गति देने का काम कर रही है हम कोरोना काल में भी लोगों को जीवन और जीविका के साधन उपलब्ध कराए और अब झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रहे हैं।

    *_बड़े पैमाने पर हो रही नियुक्ति, पारदर्शिता का पूरा रखा जा रहा ख्याल_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो चुका है । कई विभागों में बड़े पैमाने पर अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं और आगे भी यह जारी रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षाओं का रिजल्ट समय पर प्रकाशित हो और इसमें पूरी पारदर्शिता का ख्याल रखा जाए, इस बाबत अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। अगर इसमे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होती है, तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    *_वर्षों से लंबित समस्याओं का कर रहे समाधान_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार समस्याओं को लटकाने की बजाए उसके निपटारे की नीति पर कार्य कर रही है। पारा शिक्षकों और सहायिका- सेविका के वर्षों से लंबित मांगों को पूरा करने का काम किया है तो सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना फिर से बहाल कर दी गई है। दूसरी तरफ “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के मार्फत सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के दरवाजे पर पहुंचकर अधिकारियों ने आपकी समस्याओं का समाधान किया है और आपको विभिन्न योजनाओं से जोड़ा है।

    *_बेहतर और गुणवत्ता युक्त शिक्षा पर विशेष फोकस_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब निजी विद्यालयों से भी बेहतर शिक्षा सरकारी विद्यालय में देंगे की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। स्कूल ऑफ एक्सीलेंस इसका उदाहरण है यहां के शिक्षकों को आईआईएम से प्रशिक्षण दिलाया गया है, ताकि वे आधुनिक एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा बच्चों को दे सके । इसके अलावा विद्यालयों में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। वहीं, खेल और संगीत की भी पढ़ाई होगी।

    *_खेलों को नया आयाम देने का प्रयास_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों के विकास की दिशा में भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। गांव -पंचायतों में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं । पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। विद्यालयों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का भी झारखंड में आयोजन होगा।

    *_प्रवासी मजदूरों के लिए भी कई योजनाएं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से रोजगार के लिए बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन होता है। इन मजदूरों के कल्याण एवं हितों के संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में विभिन्न राज्यों के साथ समझौता करने की कार्य योजना बनाई है । इसी कड़ी में महाराष्ट्र के साथ समझौता हो चुका है। यहां अब झारखंड के मजदूरों के लिए सेन्टर होगा। यहां अधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए जाएंगे, जो मजदूरों की समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे

    *_हर वर्ग और हर तबके के लिए चल रही योजनाएं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना के तहत सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों औऱ विधवाओं को पेंशन दे रहे हैं तो युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना है। किसानों- और पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री पशुधन योजना चल रही है तो हड़िया- शराब बेचने वाली महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने के लिए फूलो- झानो आशीर्वाद योजना है। पढ़ने वाली बच्चियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए मरङ गोमके छात्रवृत्ति योजना चल रही है।
    ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना, नीलांबर पितांबर जल समृद्धि योजना और पंचायतों में खेल- खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए शहीद पोटो हो खेल विकास योजना है। इतना ही नहीं और भी कई योजनायें हैं। आप इन योजनाओं से जुड़े और अपने आप को स्वावलंबी बनाने के साथ राज्य के विकास में योगदान दें ।

    *_कई योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास_*

    ★ मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 79381.621 लाख रुपए की लागत वाली 188 योजनाओं की गिरिडीह जिले को सौगात दी । इसमें 6821.671 लाख रुपए की 28 योजनाओं का उद्घाटन और 72559.95 लाख रुपए की 160 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। वहीं, 15 हजार लाभुकों के बीच आज परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

    ★ मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग द्वारा केबी रोड से तिरंगा चौक तक 19 किलोमीटर पथ के सुधार कार्य का किया उद्घाटन।

    ★ मुख्यमंत्री ने पंडरिया (ईदगाह मोड़) से लाचुडीह ( बांकी कला, सरैया करमे एवं लाचुरी होते हुए) पथ का मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य, 28 किलोमीटर लंबी बनपुरा से गोरहर पथ (एनएच -19) और सरिया – कोयरीडीह- कठवारा पथ ( 44.46 किलोमीटर) का किया शिलान्यास।

    ★ उत्पाद कार्यालय, गिरिडीह का नया भवन का उद्घाटन।

    ★ गिरिडीह जिला के तिसरी प्रखंड अंतर्गत चंदौली और बड़की नदी पर पुल निर्माण का उद्घाटन।

    ★ डुमरी प्रखंड में पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन की रखी गई आधारशिला।

    ★ गिरिडीह, सरिया, देवरी, गांवा, जमुआ, धनवार, तिसरी, पीरटांड, गाण्डेय प्रखंड में उप–स्वास्थ्य केंद्र भवन की रखी गई आधारशिला।

    *_इस मौके पर मंत्री श्री हफीजुल हसन, मंत्री श्रीमती बेबी देवी , विधायक श्री सरफराज अहमद, विधायक श्री विनोद कुमार सिंह , श्री योगेंद्र महतो (राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त) और मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे के साथ जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।_

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा के गांधी मैदान में वाम एकता कन्वेंशन 22 जुलाई को, वामपंथी संगठन को किया जाएगा मजबूत
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.