Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनावी वादे को पूरा करने सूर्य की रोशनी को पृथ्वी तक आने से रोकना चाहती है बाइडन सरकार
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चुनावी वादे को पूरा करने सूर्य की रोशनी को पृथ्वी तक आने से रोकना चाहती है बाइडन सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चुनावी वादे को पूरा करने सूर्य की रोशनी को पृथ्वी तक आने से रोकना चाहती है बाइडन सरकार
    न्यूयार्क. बाइडन प्रशासन इस तरह के शोधकार्यों को बढ़ावा देने का मन बना रहा है जिससे सूर्य से पृथ्वी पर आने वाली किरणों को ही रोका जा सके. और यह सब काम किसी एक देश के खिलाफ नहीं बल्कि पूरी की पूरी पृथ्वी को बचाने के लिए किया जा रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सराकर ऐसा ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए कर रही है.

     

     

     

    अमेरिकी सरकार ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए इन अनोखे तरीकों पर विचार कर इनमें निवेश करने का फैसला किया है. इसके लिए स्ट्रैटोस्फियरिक एरोसॉल इंजेक्शन (एसएआई), मरीन क्लाउड ब्राइटनिंग और सिरस क्लाउड थिनिंग जैसी सोलर जियोइंजीनियरिंग तकनीकों पर मंथन किया जा रहा है. व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर यह शोध प्रकाशित हुआ है कि जिसमें बताया गया है कि बाइडन प्रशासन उन सोलरजियोइंजीनियरिंग तकनीकों पर काम कर रही है जो सूर्य से पृथ्वी की ओर आने वाली रोशनी को रोकने काम करेंगी. यह रिपोर्ट व्हाइट हाउस के ऑफिस ऑफ साइंड एंड टेक्नोलॉजी ने जारी की जिसे कांग्रेस में प्रस्तुत किया जाता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि एक खास टीम इस पर काम करेगी.इसके जरिए जो बाइडन की डेमोक्रेटिक सरकार उस चुनावी वायदे को पूरा करने का प्रयास कर रही है. पिछले चुनाव में बाइडन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विशेष तौर पर ध्यान देने का वादा किया था. और इसके जरिए दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों को कम किया जाएगा. ये तकनीकें सूर्य से आने वाली किरणों को हलका और कमजोर कर देंगी जिससे की पृथ्वी पर ऊष्मा कम हो सकेगी.

     

     

     

    यह खबर दो बातों के लिहाज से अहम मानी जा रही है. इससे पहले अमेरिका में डोनाल्ट ट्रम्प की रिपब्लिकन सरकार ने अंतरिक्ष अनुसंधानों पर ज्यादा खर्च किया था, लेकिन डेमोक्रेटस की वर्तमान सरकार जलवायु परिवर्तन पर ज्यादा जो दे रही है. इसके अलावा सरकार पर बढ़ते खर्चों परका भी बहुत ही ज्यादा दबाव है. ऐसे में सौलर जियोइंजीनियरिंग तकनीकों को खंगालना सवाल पैदा कर सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान: गडकरी ने किया 5600 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
    Next Article पीपीपी मोड से बनने वाले सैनिक स्कूल का अमित शाह ने किया शिलान्यास, बोले- यहां भारत माता की सेवा करने वाले होंगे पैदा

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.