Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 1 रन से हराया, टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल

    न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 1 रन से हराया, टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

    वेलिंग्टन  -:   न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन टेस्ट रोमांचक अंदाज में जीत लिया है. उसने इंग्लैंड को सिर्फ 1 रन से हराया. इसी के साथ दोनों देशों को बीच 2 टेस्ट की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई. ये टिम साउदी की कप्तानी में न्यूजीलैंड को मिली अभी तक की इकलौती जीत है. वहीं बेन स्टोक्स की कमान में इंग्लैंड को मिली 13 टेस्ट में तीसरी हार है.

     

     

     

     

    न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन टेस्ट जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 258 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन वो सिर्फ 256 रन ही बना सका. पूरे मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा. लेकिन वो कहते हैं ना कि क्रिकेट में जब तक गेम ओवर नहीं तब तक कुछ भी खत्म नही होता. इस खेल का वैसा ही रोमांचक अंदाज वेलिंग्टन टेस्ट में देखने को मिला.

    दरअसल, इंग्लैंड की टीम वेलिंग्टन टेस्ट में न्यूजीलैंड को फॉलोऑन खिलाने के बाद हारी. पहली पारी में उसे 226 रन की बड़ी बढ़त मिली. इंग्लैंड ने अपनी पहली इनिंग 8 विकेट पर 435 रन बनाकर घोषित की. जवाब में न्यूजीलैंड पहली पारी में 209 रन ही बना सकी थी. ऐसे में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को फॉलोऑन खिलाया, लेकिन उसका ये दांव उलटा पड़ गया.

    न्यूजीलैंड ने फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में 483 रन बनाए. मतलब, उन्होंने इंग्लैंड के 226 रन की बढ़त को तो कम किया ही. उसके अलावा 258 रन का टारगेट भी सेट कर दिया. इसमें 132 रन की पारी खेलने वाले केन विलियमसन का रोल सबसे अहम रहा. बहरहाल, इंग्लैंड की टीम जब इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत लड़खड़ा गई. सिर्फ 80 रन पर ही उसके 5 विकेट गिर गए.

     

     

     

     

     

     

    हालांकि जो रूट एक छोर पर जमे रहे, जिन्हें दूसरे छोर से बेन स्टोक्स का साथ मिला. नतीजा ये हुआ कि इंग्लैंड ने एक बार फिर मैच में वापसी कर ली. जो रूट 95 रन बनाकर आउट हुए जबकि बेन स्टोक्स ने 33 रन बनाए. वहीं इनके बाद आए बेन फोक्स ने 35 रन की पारी खेली. इन सब प्रयासों से मैच आखिर तक तो पहुंचा लेकिन इंग्लैंड की कोशिश नाकाम रही. इंग्लैंड को वेलिंग्टन टेस्ट 1 रन से गंवाना पड़ा.इंग्लैंड को जीत के लिए 258 रन बनाने से रोकने में न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी की भूमिका अहम रही. उन्होंने दूसरी पारी में 3 विकेट लिए. साउदी के अलावा नील वैगनर ने दूसरी पारी में 4 विकेट झटके. वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के शतकवीर केन विलियमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं 329 रन बनाने के अलावा 1 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी भवन में परिषद के ५८ वाॅ फूल के रुप में प्रकाशित भोजपुरी काव्य संकलन “किसिम किसिम के कुसुम”का लोकार्पण
    Next Article तुर्किये में भूकंप का एक और झटका, तीव्रता 5.3 के पार

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.