Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा सरकार हर दृष्टिकोण से विफल : कन्हाई मालपहाड़िया
    Breaking News झारखंड राजनीति

    भाजपा सरकार हर दृष्टिकोण से विफल : कन्हाई मालपहाड़िया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 3, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तम कुमार मुनि
    संवाददाता,नाला(जामताड़ा)– यह बातें सीपीआई के जिला सचिव कन्हाई मालपहाड़िया ने स्थानीय समस्याओं को लेकर तथा सरकार की विफलताओं के विरोध में प्रखंड मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कही |विदित हो कि  मंचीय कार्यक्रम के पूर्व प्रखंड मुख्यालय से  एक भव्य रैली भी निकाली गई जिसमें सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पूरे बाजार का भ्रमण कर पुन: प्रखंड मुख्यालय परिसर में आकर धरने में तबदील हो गई | धरना कार्यक्रम का सभापतित्व कॉमरेड सुबल मंडल ने किया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला सचिव कन्हाई मालपहाड़िया मौजुद थे | श्री पहाड़िया ने कहा कि भाजपानीत रघुवर सरकार सभी दृष्टिकोणों से विफल है | यह सरकार सिर्फ कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहूँचाने के लिए काम करती है ,इस सरकार को खेत मजदुर ,किसानों से कोई लेना- देना नहीं है |उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा धर्मिय उन्माद फैलाकर लोगों को भ्रमित कर सत्ता पर काबिज हुआ है |कहा कि मुख्य मंत्री किसान योजना सहित अन्य कृषि संबंधी योजना केवल मात्र चुनाव को लेकर किया गया था ,जिसका सफल क्रियान्वयन अब तक नहीं हो पाई | फसल बीमा तथा सुखाड़ की राशी भी लोगों को नहीं मिली | कहा कि रघुवर सरकार पुरी तरह से विफल साबित हुई है इनके शासनकाल में बेरोजगारों को नौकरी से विमुख कर बाहरी लोगों को नियुक्ति करने का काम किया है !पाँच साल के शासनकाल में शिक्षा स्वास्थय ,पेयजल की समस्या विकराल रूप में खड़ी है |कहा कि चारो ओर भ्रष्चार का आलम है ,अफसर बेलगाम है तथा रोजगार के अभाव में मजदुर पलायन भी जारी है |कार्यक्रम के अंत में एक शिष्टमंडल द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम  प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मौजुद अनुमंडल पदाधिकारी के हाथों 16 सुत्री माँ- पत्र सौंपा गया | माँग – पत्र में मुख्य रूप से — किसानों को अविलंब सबसीडी पर खाज,बज दिया जाय तथा किसानों का कृषि ऋण माफ किया जाय | किसान बीमा  भुगतान किया जाय| पारा शिक्षकों को स्थाईकरण किया जाय एवं 18,000 रूपये नियमित मानदेय दिया जाय | सभी रैयतों का लगान रसीद मैनुअल पर काटा जाय |स्वयं सेवक, जल सहिया,स्वास्थय सहिया ,संयोजिका को 10,000 हजार रूपया मानदेय दिया जाय सहित अन्य माँगें शामिल थी | आज के इस धरना प्रदर्शन में बिमल कांति घोष,तुषार कांति मंडल ,आयेन चन्द्र माजि ,रत्नाकर माजि , मृत्यंजय तिवारी ,सुरेश कुमार दास,कालिपद राय ,बलराम राय,स्वपन मंडल,नदीया मंडल,परिमल राणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे |
    फोटो– प्रखंड सह अंचल कार्यालय में माँग पत्र सौंपते सीपीआई कार्यकर्ता के साथ कन्हाई मालपहाड़िया /धरना को संबोधीत करते कॉमरेड तुषार कांति मंडल

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसडीओ ने की मुख्यमंत्री कृषि आशिर्वाद योजना की प्रगति समिक्षा
    Next Article सहिया साथी ने की कल्सटर बैठक

    Related Posts

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    June 23, 2026

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.