Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने हूल दिवस पर क्रांतिवीरों को किया नमन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा ने हूल दिवस पर क्रांतिवीरों को किया नमन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने हूल दिवस पर क्रांतिवीरों को किया नमन

    ● आज़ादी की पहली लड़ाई थी हूल-क्रांति : दिनेश

    झारखंड की धरती पर लड़ी गयी हूल-क्रांति देश के आज़ादी की पहली लड़ाई थी। उक्त बातें भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कही। हूल दिवस पर हूल क्रांतिवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उनके सर्वोच्च बलिदान और अप्रतिम योगदानों को याद किया। भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वाधान में भुइयांडीह चौक पर उक्त कार्यक्रम आयोजित हुई। कार्यक्रम का संयोजन अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष काजू शांडिल्य ने किया। इस दौरान मुख्यरूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद रहें। उन्होंने इस क्रांति में बलिदान हुए सिद्धो-कान्हू, चाँद-भैरव समेत बीस हज़ार बलिदानियों को नमन कर श्रद्धांजलि व्यक्त किया। कहा कि राष्ट्र सदैव इनके प्रति कृतज्ञ रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने हूल क्रांति को देश की आज़ादी का प्रथम आंदोलन बताया। कहा कि हालांकि स्वतंत्रता की पहली लड़ाई तो सन 1857 में मानी जाती है लेकिन झारखंड के आदिवासियों ने 1855 में ही विद्रोह का झंडा बुलंद कर दिया था। 30 जून, 1855 को सिद्धू और कान्हू के नेतृत्व में मौजूदा साहेबगंज जिले के भगनाडीह गांव से विद्रोह शुरू हुआ था। इस मौके पर सिद्धू ने नारा दिया था, ‘करो या मरो, अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो’। भाजपा द्वारा आयोजित श्रद्दांजलि कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह समेत रमेश नाग, कमलेश साहू, शैलेश गुप्ता के अलावे अनुसूचित जनजाति मोर्चा के काजू शांडिल्य, रमेश हांसदा, बीनानंद सिरका, बिजय सोय, गणेश मुंडा, रमेश बास्के, रमेश नाग, पवन सोलंकी, बिजय कुमार गोंड, भुषण मुर्मू, संतोष सांडिल , फिलीपींस तिर्की, सुनिल दिग्गी समेत अन्य मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहूल दिवस वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का दिन – युवा कांग्रेस
    Next Article हुल क्रांति दिवस एक उलगुलान दिवस के रूप में हमेशा जाना जाएगा

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.