Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 42 कंपनियों में निदेशक थीं राणा कपूर की पत्नी बिंदु राणा कपूर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    42 कंपनियों में निदेशक थीं राणा कपूर की पत्नी बिंदु राणा कपूर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली: यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की पत्नी बिंदु राणा कपूर 42 कंपनियों में निदेशक थीं, इनमें से ज्यादातर निवेश कंपनियां हैं. इनमें से कुछ के नाम सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में दर्ज किए हैं. दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) से जुड़े 600 करोड़ के धनशोधन के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है. बिंदु राणा कपूर, मुख्य निवेश और राणा कपूर से जुड़ी कंपनियों में एक निदेशक थीं.

    इनमें मॉर्गन क्रेडिट्स, यस कैपिटल (इंडिया), डूइट अंब्रेला कंपनियां, आरएबी और अन्य शामिल हैं. इनमें से अधिकतर कंपनियां ब्लिस, इमेजिन, मंत्रा जैसे रियल्टी नोमेनक्लैटेड हैं. संदेह है कि पैसा रियल्टी वेंचर्स के नाम पर चुरा लिया गया.

    अकेले दिल्ली में राणा कपूर के तीन बंगले हैं. डीएचएफएल सहित इनमें से कुछ कंपनियों के नाम भी सीबीआई की प्राथमिकी में दर्ज हैं. डीएचएफएल, डूइट अर्बन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, आरएबी इंटरप्राइजेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेडस मॉर्गन क्रेडिट्स प्राइवेट लिमिटेड और आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड उन फर्मों के नाम हैं, जो आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, रिश्वतखोरी और आपराधिक कदाचार के आरोपों के तहत सीबीआई की प्राथमिकी में दर्ज हैं.

    सीबीआई की एफआईआर में राणा कपूर, उनकी पत्नी बिंदु राणा कपूर (आरएबी इंटरप्राइजेज की तत्कालीन निदेशक) और उनकी बेटियां रोशनी कपूर और राधा कपूर (मॉर्गन क्रेडिट्स प्राइवेट लिमिटेड और डूइट अर्बन वेंचर्स की निदेशक), राखी कपूर टंडन (मॉर्गन क्रेडिट्स प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक) और राधा कपूर खन्ना (मॉर्गन क्रेडिट्स प्राइवेट लिमिटेड और डूइट अर्बन वेंचर्स की निदेशक) नामजद हैं.

    डीएचएफएल ने डूइट अर्बन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को रिश्वत दी थी, जो आरएबी इंटरप्राइजेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. इसकी निदेशक और 100 प्रतिशत शेयरधारक बिंदु राणा कपूर हैं. जांचकर्ताओं ने पाया कि राणा कपूर की बेटियां राखी कपूर टंडन, रोशनी कपूर और राधा कपूर मॉर्गन केडिट्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से डूइट अर्बन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के 100 प्रतिशत शेयरधारक हैं.

    ज्यादातर कंपनियां डूइट, ब्लिस, इमेजिन अंब्रेला के तहत आती हैं. ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर आईएएनएस से कहा कि कपूर और उनके परिवार के सदस्यों (उनकी पत्नी बिंदु व तीन बेटियां) ने 20 से अधिक शेल कंपनियों की स्थापना की थी, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर रिश्वत हासिल करने के लिए किया गया.

    उन्होंने कहा कि रिश्वत में लिए गए धन का इस्तेमाल संपत्तियों को खरीदने के लिए किया गया. सूत्र ने आगे कहा कि ईडी को मिले दस्तावेजों से पता चला है कि कपूर परिवार की कुछ संपत्ति लंदन में भी है. उन्होंने कहा कि अब उनके अधिग्रहण के लिए धन के स्रोत की जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रंप ने आयरलैंड के पीएम का नमस्ते कर किया वेलकम, कहा- भारत जाकर सीखा ये तरीका
    Next Article भाजपा की सरकार बनी तो ये होगें सीएम के दावेदार

    Related Posts

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    October 14, 2026

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    October 14, 2026

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    October 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण पर जोर, आईडीटीआर में जुटे उद्यमी

    अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले 2029 में भी मोदी के नेतृत्व में जीतेगा NDA

    टाटा स्टील की डिजिटल पहल श्रम लाभ से ठेका कर्मचारियों को मिलेगी वेतन, ईपीएफ और कल्याणकारी योजनाओं की

    भारत की प्राचीन ज्ञान परंपराएं आज भी दुनिया को जोड़ रही हैं : मोदी

    अग्रसेन मार्ग विवाद में मुकेश मित्तल पर सवालों की बौछार, फैसले से कटघरे में सम्मेलन का नेतृत्व

    रघु महतो हत्याकांड का खुलासा, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

    नहर से पाइपलाइन तक: गम्हरिया में बदलेगी सिंचाई व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.