Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा की सरकार बनी तो ये होगें सीएम के दावेदार
    Breaking News Headlines

    भाजपा की सरकार बनी तो ये होगें सीएम के दावेदार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल: मध्यप्रदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा भाजपा का दामन थामने के बाद प्रदेश में सियासी भूचाल तो आ ही गया, साथ ही भाजपा की सरकार बनने की संभावनाएं भी प्रबल हो गई. वही मुख्यमंत्री पद के लिए एक नहीं बल्कि तीन दावेदार सक्रिय हो गए है, जिसमें केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान व पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा है. यहां तक कि नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने तो भोपाल प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने नारेबाजी तक की है. अब देखना यह है कि भाजपा के शीर्ष नेता क्या करते है.

    बताया जाता है कि कमलनाथ सरकार पर गहराए संकट के बाद से ही नई सरकार के गठन की सुगबुगाहट भी हो गई है, चर्चा है कि जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अब तक सभी मोर्चों में आगे किया हुआ है, उसी तरह सरकार बनने पर प्रदेश की कमान भी उन्हें सौंपी जा सकती है. चौहान को सीएम की दावेदारी में पहले स्थान पर रखने वालों का दावा है कि प्रदेश में बड़ी तादाद में उपचुनाव होना हैं, ऐसी परिस्थिति में चौहान ही उपचुनाव में विजय दिलवा सकते हैं. एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि मोदी सरकार में लंबे समय से केंद्रीय मंत्री की बागडोर संभाल रहे नरेंद्र सिंह तोमर को भी मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सकता है. तोमर पहले भी प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

    वे दो बार भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष की कमान संभाल चुके हैं. कार्यकर्ताओं और विधायकों से भी तोमर का गहरा नाता है. जहां आगे उपचुनाव होना है, उनमें से अधिकांश सीटें ग्वालियर, चंबल अंचल की हैं. तोमर भी इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैंए इसलिए पार्टी उन पर भी दांव लगा सकती है.

    भाजपा सरकार के दौरान लंबे समय तक संकटमोचक की जिम्मेदारी निभाने वाले पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हैं. मिश्रा पहले भी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में शामिल रहे हैं. कुछ समय पहले तक नरोत्तम मिश्रा और शिवराज सिंह चौहान के बीच गहरे मतभेद रहे, लेकिन सरकार के लिए जोड़-तोड़ के दौरान दोनों के बीच अघोषित समझौता हो गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article42 कंपनियों में निदेशक थीं राणा कपूर की पत्नी बिंदु राणा कपूर
    Next Article कम उम्र में शादी नहीं कराने को लेकर किया गया जागरूक

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.