Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के रक्तदान शिविर में हुआ 151 यूनिट रक्त संग्रह
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के रक्तदान शिविर में हुआ 151 यूनिट रक्त संग्रह

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के रक्तदान शिविर में हुआ 151 यूनिट रक्त संग्रह

    समिति ने रक्तदाताओं, दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधियों एवं शहरवासियों का जताया आभार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के तत्वावधान में रविवार को आमबगान स्थित बंगाल क्लब सभागार में एकदिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर के कोने-कोने से सैकड़ों रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर की समाप्ति पर कुल 151 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। शिविर में सैकड़ों रक्तदाताओं के साथ शहर के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

    इनमें पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक अरविंद सिंह व कुणाल षाड़ंगी, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, सदस्य डॉ परितोष सिंह व डॉ कविता परमार, समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, शिवशंकर सिंह, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, रविंद्र झा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार शंकर रेड्डी, भूतपूर्व सैनिक परिषद के प्रतिनिधि सहित कई गणमान्यजन शामिल रहे।

    रक्तदान शिविर में शहर की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और सेवा कार्य को अपना समर्थन दिया। समिति की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में बंगाल क्लब, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और जमशेदपुर ब्लड सेंटर का विशेष सहयोग रहा।

    समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं, दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधियों तथा शहरवासियों का आभार प्रकट किया। रक्तदान शिविर में समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव आशुतोष सिंह, सचिव रामबाबू सिंह, वरीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, उपाध्यक्ष नीरज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अशोक सिन्हा, गौतम प्रसाद, परमात्मा मिश्रा, संयोजक प्रमोद तिवारी, शंभू मुखी, सत्येंद्र कुमार, अंकेक्षक प्रदीप दास, ओमियो ओझा, नंदलाल सिंह अर्जुन शर्मा मनोरंजन गौंड, सुरजीत चौधरी, नंदजी सिंह, पीएस माथुर, शोबिक ओझा व अन्य मौजूद रहे।

    जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के पदाधिकारी एवं समस्त सदस्यों का आज शाम भालोबासा स्थित मिस्टी इन में मिलन समारोह आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज का जमशेदपुर में भव्य स्वागत
    Next Article रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में उन्नत भारत अभियान और शिक्षक शिक्षा विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन।

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.