रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में उन्नत भारत अभियान और शिक्षक शिक्षा विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में उन्नत भारत अभियान और शिक्षक शिक्षा विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई है। इस के अंतर्गत आमंत्रित अतिथि वक्ता थे डॉ रणजीत प्रसाद, सिंडिकेट सदस्य, कोल्हान विश्वविद्यालय,डॉ शक्ति प्रसाद एवं श्री धीरज कुमार, उन्नत भारत अभियान,श्री किशोर कुमार प्रसाद, (राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त शिक्षक) फैकल्टी डाइट गम्हरिया ।

डॉ रणजीत प्रसाद ने कहा कि उन्नत भारत अभियान में महाविद्यालय अपने आसपास के गांव के लिए स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर कार्य करें ताकि एक समृद्ध गांव की स्थापना हो सके। उन्नत भारत अभियान पैसों के लिए नहीं अपितु सीखने और सिखाने की भावना से कार्य करें ताकि शिक्षण में वृद्धि हो सके और छात्र वास्तविक शिक्षा को जान सकें ।

डॉ शक्ति प्रसाद ने कहा कि उन्नत भारत अभियान वास्तविक सामाजिक जीवन का दर्पण है जिसमें छात्र अपने किताबी ज्ञान को वास्तविक ज्ञान के साथ मिलकर एक समृद्ध समाज के कल्पना को साकार करते हैं। यह सभी शिक्षण प्रणालियां नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार की गई है। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित से सम्मानित शिक्षक किशोर प्रसाद ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य बच्चों में लीडरशिप की भावना उत्पन्न करना है और यह शिक्षा नीति सामुदायिक विकास पर आधारित है।

यूबीए के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दिया धीरज कुमार ने। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन की तरफ से अध्यक्ष श्री राम बचन ,सचिव श्री गौरव बचन,प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर ,आई क्यू ए सी इंचार्ज डॉ गंगा भोला ,असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुमन लता, सूरज कुमार, शीतल कुमारी, डॉ भूपेश, डॉ सतीश,मंजू गागराई, अमृता सुरेन, डॉ किशन, ऐश्वर्या कर्मकार , डॉ दिनेश, रश्मि लुगून एवं अन्य सभी व्याख्यातागण छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


