Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हुड्डा ने छेड़े कांग्रेस से बगावत के सुर, कहा : अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस भटक गई
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    हुड्डा ने छेड़े कांग्रेस से बगावत के सुर, कहा : अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस भटक गई

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 19, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रोहतक. हरियाणा की राजनीति में भूचाल लाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस के खिलाफ बगावत के सुर छेड़ दिये. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के मुद्दे पर कांग्रेस भी कुछ भटक गई है. परिवर्तन महारैली में हुड्डा ने कहा कि वह सारी पाबंदियों से मुक्त होकर आये हैं और जो कुछ कहेंगे मन से कहेंगे. उन्होंने आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार होने की भी बात कही और कहा, आप साथ दो, मैं चंडीगढ़ में आपकी सरकार बनाकर दूंगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लक्ष्य एक ही है और एक ही नारा है जिसे लेकर आपको जाना है – खट्टर सरकार एक धोखा है हरियाणा बचा लो एक मौका है.

    उन्होंने कहा कि उनका परिवार चार पीढ़ियों से कांग्रेस में है. उन्होंने हमेशा देशहित और पार्टीहित की सोच रखी. जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले पर उनकी पार्टी भी कुछ भटक गयी और उनके बहुत सारे साथियों ने विरोध किया. लेकिन जहां तक देशभक्ति और स्वाभिमान का सवाल है उन्होंने न किसी से समझौता किया है और न ही करेंगे. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 पर उन्होंने विधानसभा में प्रस्ताव पास किया. रैली के दौरान हुड्डा ने कहा कि सारे बंधनों से मुक्त होकर आज यहां आया हूँ, भाजपा सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया, फसलों के दाम नहीं, खाद- बीज के दाम बढाएं हैं

    . बेरोजगारी को बढ़ावा मिला है, कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है, प्रदेश अपराध के मामले में नंबर-वन है. पारदर्शिता केवल लूट करने में की है. 60 हजार करोड़ से 1 लाख करोड़ कर्ज प्रदेश पर हो गया है. लोगों की सरकार बनाने के लिए आया हूँ, मैं रिटायर होना चाहता था लेकिन जनता की लड़ाई लड़ूंगा, अनुच्छेद 370 मामले पर बोले कांग्रेस भटक गई है, मैंने समर्थन भले ही किया हो लेकिन प्रदेश की सरकार से हिसाब लेंगे. हमारी सरकार बनी तो अपराधियों का सफाया, किसानों का होगा कर्जा माफ, भूमि हीन किसान का भी कर्जा माफ, 2 एकड़ भूमि के किसान बिजली फ्री, कर्मचारियों को आंगनवाड़ी, आशा वर्कर का भत्ता सरकारी के बराबर, सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, पंजाब की तर्ज पर वेतन, गरीब महिलाओं के लिए 2000 रुपए महीना प्रोत्साहन राशि, गरीब को 2 रुपए गेंहू व 2 रुपए किलो चावल, फसल बीमा की किस्त सरकार भरेगी.

    हर परिवार में एक नौकरी, पोस्ट ग्रेजुएट को 10 हजार, ग्रेजुएट को 5 हजार, 50 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती, बुजुर्गों के लिए 5 हजार रुपए महीना पेंशन, हरियाणा रोडवेज में महिलाओं को कोई किराया नहीं देना होगा. दलित बच्चों को स्कूल में पहली से आठवीं तक 500 रुपए महीना, 9-10वीं को 1000 व 12वीं तक 1500 रुपए महीना. सरकार बनी तो 4 उप मुख्यमंत्री, हर वर्ग को मिलेगा प्रतिनिधित्व, आरपार की लड़ाई लड़ने के ले तैयार. जनता साथ दे तो 10 साल तक नही हिलूंगा.

    वहीं हुड्डा ने कहा कि कमेटी का गठन करेंगे. कमेटी में 13 विधायक व वरिष्ठ नेता होंगे जो वो फैसला करेंगे वही माना जाएगा. मैं सभी बंधनों से मुक्त होकर आया हूँ. हरियाणा की सियासत के अंदर कांग्रेस के दिग्गज मुख्यमंत्री रहे बंसीलाल और भजनलाल की तरह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रोहतक में हुई महा परिवर्तन रैली को निर्णायक माना जा रहा था. हालांकि इस दौरान उन्होंने कोई नई पार्टी का एलान नहीं किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकश्मीर में सामान्य होते हालात, 14 दिन बाद खुले स्कूल, जम्मू में धारा 144 हटी
    Next Article सीएम जगन्नाथ मिश्रा का लंबी बीमारी के बाद निधन

    Related Posts

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.