Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर, सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर, सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर, सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें ब्लड उपलब्धता, आयुष्मान भारत, मलेरिया, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, कुपोषण, मिर्गी उपचार, डायलिसिस सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

    उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने तथा सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इस माह सभी प्रखंडों में सामाजिक, व्यावसायिक एवं औद्योगिक संस्थानों के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित करने को कहा गया।

    उन्होंने मलेरिया की नियमित जांच व समय पर उपचार, छूटे बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण तथा एमटीसी में कुपोषित बच्चों के उपचार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रोजेक्ट उल्लास के तहत मिर्गी मरीजों के नियमित फॉलोअप और सदर अस्पताल व घाटशिला में डायलिसिस सेवाएं निर्बाध रखने को कहा।

    उपायुक्त ने जिले में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति और दूरस्थ क्षेत्रों में स्क्रीनिंग-जांच सेवाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया। बैठक में डेंगू, टीबी, कुष्ठ, एनीमिया एवं फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रमों की भी समीक्षा हुई। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

    सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत को वैश्विक व्यापार शक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : सोंथालिया
    Next Article बाढ़ में पशुपालकों के सामने चारा और आशियाने का संकट

    Related Posts

    कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में कथित अनियमितता मामला, झामुमों के दिग्गज नेता मनोज चंद्रा की पहल का ग्रामीणों ने किया स्वागत

    September 13, 2026

    सेवा विस्तार खत्म, फिर भी काम कर रहे रेंजर-एसीएफ ! चतरा मामले में पीसीसीएफ ने मांगा जवाब

    September 13, 2026

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में कथित अनियमितता मामला, झामुमों के दिग्गज नेता मनोज चंद्रा की पहल का ग्रामीणों ने किया स्वागत

    सेवा विस्तार खत्म, फिर भी काम कर रहे रेंजर-एसीएफ ! चतरा मामले में पीसीसीएफ ने मांगा जवाब

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    चार पुनर्वास स्थलों पर समस्याओं का अंबार, विस्थापित बोले- अब आश्वासन नहीं समाधान चाहिए

    हादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत

    विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार व अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन

    भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता के लिए एकजुटता जरूरी

    बजरंगी बगान में बस्ती उत्थान समिति का गठन, नवीन कुमार बने अध्यक्ष

    ₹1.39 करोड़ के भूमिगत Work Order पर सवाल, तुरामडीह खान प्रबंधन की कार्यशैली जांच के घेरे में

    गैस पाइपलाइन के बाद सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.