Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला – खरसावां आजसू की सभी कमेटियां भंग : माकड़ महतो
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सरायकेला – खरसावां आजसू की सभी कमेटियां भंग : माकड़ महतो

    News DeskBy News DeskSeptember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला – खरसावां आजसू की सभी कमेटियां भंग : माकड़ महतो

     

    मृत्युंजय बर्मन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद आजसू ने सरायकेला-खरसावां जिले में संगठनात्मक पुनर्गठन का बड़ा फैसला लिया है। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय सचिव सह जिला मुख्य संयोजक सत्यनारायण महतो उर्फ माकड़ महतो ने जिला कमेटी समेत जिले की सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग करने की घोषणा की।

     

    सत्यनारायण महतो ने बताया कि केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। उनके अनुसार अब संगठन का नए सिरे से गठन होगा। पहले प्रखंडों और निचले स्तर की इकाइयों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके बाद जिला कमेटी और जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

     

    हरेलाल महतो के इस्तीफे से संगठन पर पड़ने वाले असर के सवाल पर माकड़ महतो ने कहा कि नेताओं का आना-जाना संगठन की प्रक्रिया का हिस्सा है और पार्टी कार्यकर्ताओं के आधार पर आगे बढ़ती है। गौरतलब है कि हरेलाल महतो ने 26 सितंबर को आजसू की प्राथमिक सदस्यता और केंद्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया था। उनके साथ ईचागढ़, कुकड़ू, नीमडीह और चांडिल के प्रखंड अध्यक्षों के इस्तीफे की भी जानकारी सामने आई थी।

     

    *एसआईआर की जिम्मेदारी भी जारी रहेगी*

     

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसआईआर के बीच संगठन की कमेटियां भंग करने के सवाल पर माकड़ महतो ने कहा कि संगठनात्मक पुनर्गठन और एसआईआर से जुड़ी जिम्मेदारियां समानांतर रूप से निभाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें खरसावां विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जिला उपाध्यक्ष दुर्योधन महतो को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है।

     

    वर्ष 2029 में ईचागढ़ से चुनाव लड़ने के सवाल पर माकड़ महतो ने कहा कि पार्टी चुनाव की तैयारी करेगी, जबकि सीट बंटवारे का अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक साव, आरती सिंह, अंगूर महतो, दीपक वर्मा, संजय जारिका और तपन उरांव समेत अन्य नेता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क पर मिला मोबाइल, थाना में जमा किया
    Next Article कुरीतियों के खिलाफ चेतना की मशाल थे राजा राममोहन राय : डॉ जटाशंकर

    Related Posts

    सोन मंडप में ऐतिहासिक महा रक्तदान शिविर, 1203 लोगों ने किया रक्तदान

    September 27, 2026

    दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय समिति की दो बैठकें, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

    September 27, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच दस नंबर बस्ती की नई कमेटी गठित

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोन मंडप में ऐतिहासिक महा रक्तदान शिविर, 1203 लोगों ने किया रक्तदान

    दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय समिति की दो बैठकें, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

    ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच दस नंबर बस्ती की नई कमेटी गठित

    बीकेएमएस के सदस्यता अभियान में मजदूरों व महिलाओं की भागीदारी

    यूसीआईएल के नए तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग ने संभाला पदभार

    हाईवा से सड़क पर गिर रहा यूरेनियम अयस्क, धूल में सांस ले रहे राहगीर

    यात्रियों से दुर्व्यवहार पर बस प्रतिनिधियों से वार्ता

    गिरे पेड़ों को दो माह बाद भी नहीं हटाया, हादसे का इंतजार कर रहा वन विभाग

    कारो नदी फिर हुई काली, कहीं विकास की कीमत पानी तो नहीं?

    *चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.