राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका।
कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर और गंगाडीह में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में भव्य तरीके से निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए और जगह-जगह लोगों ने उत्साह के साथ जुलूस का स्वागत किया।
हल्दीपोखर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस आजाद बस्ती से शुरू होकर खुर्शीद चौक, रंकिणी मंदिर, दुर्गा मंदिर एवं मुख्य बाजार होते हुए मुबारक बस्ती पहुंचा। वहीं, अंजुमन गौशिया कमेटी गंगाडीह के नेतृत्व में मस्जिद परिसर से वाहनों को सजाकर, झंडे लहराते हुए जुलूस निकाला गया। जुलूस गंगाडीह तेलीपाड़ा, मुख्य पथ, भेलाईडीह एवं हल्दीपोखर टीओपी होते हुए मुबारक बस्ती पहुंचा।
मुबारक बस्ती में पेश इमाम ने ईद मिलादुन्नबी की विशेषता एवं महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद जुलूस का समापन किया गया।
मौके पर ग्राम प्रधान मो. असलम, गंगाडीह कमेटी के अध्यक्ष दिलावर, सचिव अफसर अली, उपाध्यक्ष कासिम अंसारी, सह सचिव मो. गौसी, कोषाध्यक्ष इफ्तियार, काशु, आजाद, अखलातून, कौसर, मो. बारिक, साहिल, महताब, इरशाद, मो. क्रीम, जाहिर, अकरम, इस्ताक, नाजीर, खुर्शेद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हल्दीपोखर कमेटी की ओर से जियाउल अंसारी, मुमताज अंसारी, अफजल अंसारी, मदारी अंसारी, मुस्तफा, अनवर, मुन्ना (टेंपो) समेत अन्य लोगों ने भाग लिया।
जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए इंस्पेक्टर पीसी सिन्हा, कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव, अंचल निरीक्षक हेमंत कुमार सहित पुलिस बल तैनात रहा।

