राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा
बड़बिल(ओडिशा) बोलानी टाउनशिप मे ईद मिलादुन्नबी के मौके पर एक भव्य जुलूस -ऐ- मोहम्मदी शान -ओ शौकत और अकीदत के साथ निकाली गई। जूलस का आयोजन मुख्य मार्केट निकट राजा मस्जिद के पास से आरंभ होकर पुरे टाउनशिप का भ्रमण कर कालोनी जामा मस्जिद तक गई।जूलूस मे मुस्लिम समुदाय के सैकड़ो की संख्या मे पुरूषो,महिलाऐ,युवक एवं बच्चे शामिल होकर भाईचारे,मोहब्बत,।और इंसानियत की खिदमत का पैगाम देने का काम किया। बोलानी टाउनशिप के मुख्य चौक चौराहे पर जूलूस का भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर सभी को मिठाई खिलाई गई। रात्रि मे भी कालोनी जामा मस्जिद मे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किऐ गए थे। आपको बता दे कि ये दिन पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के इस दुनिया मे आने की खुशी का प्रतिक है।पैगम्बर मुहम्मद साहब ने पुरी दूनिया को दया प्रेम भाईचारे शांति का संदेश दिया था। इस अवसर पर बोलानी पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था की गई थी। जूलुस के सफलतापूर्वक संचालन मे मुख्य रुप से मुजाहिदीन हुसैन,खुर्शीद आलम,शाह आलम,हैदर अली,अनवर अली,मो.असरफ,इम्मियाज अंसारी, मुकतार अंसारी, मो.जसीम, सहताज हुसैन,नौशाद शाहिद, फैयाज अहमद,इरफान अंसारी, मुजफ्फर हुसैन,आफताब हुसैन,शाजादा सलीम, असरफ हुसैन,इकबाल अहमद,हाफिज इनामुल हक, बाबू खान,आदि के साथ साथ दर्जनों युवाओं ने अहम भूमिका निभाई।

