ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में निकला भव्य जुलूस, अमन-भाईचारे का दिया संदेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को जमशेदपुर शहर में श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। गांधी मैदान से शुरू हुआ जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आमबागान की ओर बढ़ा। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया।
जुलूस की अगुवाई उलेमा-ए-किराम और समाज के वरिष्ठ लोगों ने की। उनके पीछे हजारों की संख्या में लोग पैदल चल रहे थे। बाइक, चारपहिया वाहनों और ट्रकों पर सवार लोग भी जुलूस में शामिल हुए। पूरे मार्ग में धार्मिक नारों से वातावरण गूंजता रहा।
इस दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए मार्ग पर चलने, मानवता की सेवा करने तथा समाज में प्रेम, शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। शहर में कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं के लिए पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाएं की गईं।

जुलूस को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विभिन्न मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
धार्मिक उल्लास और भाईचारे के माहौल में निकला यह जुलूस शहर में आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन के माध्यम से अमन, एकता, आपसी सद्भाव और इंसानियत का संदेश दिया गया।
*आम बागान मैदान सभा मंच पर उपस्थित लोग:-*
मुफ्ती ज़ियाउल मुस्तफा क़ादरी,मौलाना शमशाद उल क़ादरी,मौलाना बुरहानूल हुदा, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान ,मौलाना इंतिखाब मिस्बाही, मौलाना ओवैस रज़ा अजहरी , मुफ्ती अब्दुल अज़ीज़ मिस्बाही,मौलाना कलीमुद्दीन हबीबी, का़री असलम रब्बानी, मुफ्ती इनामुल हक फैजी अल्हाज मुख्तार सफी, अलहाज बिलाल नासिर, ताहिर खान, मौलाना अब्दुल हन्नान चतुर्वेदी, मौलाना इरफान काविश मंजूरी, मुफ्ती अबू हुरैरा मरकजी, माजिद अख्तर उपस्थित थे.

*धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर उपस्थित लोग:-*
मुफ्ती जियाउल मुस्तफा कादरी,झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान , मौलाना बरहानुल हुदा मिस्बाही, मौलाना शमशाद उल कादरी,मौलाना कलीमुद्दीन मुजाहिदी,कारी असलम रब्बानी,मौलाना अब्दुल हन्नान ,शाहिद रज़ा,माजिद अख्तर, धतकीडीह मक्का मस्जिद के इमाम मुफ्ती अबू हुरैरा,उपस्थित थे..

