भाजपा महिला मोर्चा का सावन महोत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलू मछुआ के नेतृत्व में परसुडीह मंडल स्थित सेलिब्रेशन होटल में सावन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा मुंडा ने महिलाओं को सावन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ महिला सहभागिता एवं संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, सुमित कुमार शर्मा, विजय विश्वकर्मा, रेणु झा, सीमा दास, गिरजा दुबे, कुमकुम सिंह, दुर्गा सेनापति, आरती ओझा, हुलेश देवी और शुक्ला हल्दर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
महोत्सव में पारंपरिक परिधानों के साथ सावन गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। जिला अध्यक्ष नीलू मछुआ ने आयोजन की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया।

