राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया।
गम्हरिया स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से बड़ा गम्हरिया मोचीपाड़ा निवासी करीब 58 वर्षीय गीता सरदार नामक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना गम्हरिया पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका घर से दवा लेने जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

