‘साझी शहादत-साझी विरासत’ पर सेमिनार 13 सितंबर को, जमशेदपुर में जुटेंगे देश-प्रदेश के दिग्गज
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सर्वोदय समिति, जमशेदपुर के तत्वावधान में 13 सितंबर को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में ‘साझी शहादत-साझी विरासत’ विषय पर सेमिनार आयोजित होगा। कार्यक्रम अपराह्न 3:30 बजे से शुरू होगा। बुधवार को प्रेस वार्ता में आयोजकों ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य देश की साझा संस्कृति, सामाजिक समरसता, गंगा-जमुनी तहजीब, स्वतंत्रता संग्राम में विभिन्न समुदायों के योगदान और विविधता में एकता के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं सांसद तारिक अनवर, पूर्व सांसद आनंद मोहन, कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू, राजेश ठाकुर, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व विधायक मलखान सिंह, झारखंड मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह और झारखंड इंटक अध्यक्ष राजेश्वर पांडेय समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।
इसके अलावा मेयर सुधा गुप्ता, इंडियन नेशनल मेटल वर्क्स फेडरेशन के महासचिव रघुनाथ पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव प्रसाद टोनी, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आर.के. सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चौधरी, आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, परविंदर सिंह और कुणाल सारंगी सहित सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोग मौजूद रहेंगे।
आयोजकों ने कहा कि सेमिनार के माध्यम से ‘साझी शहादत, साझी विरासत और साझी जिम्मेदारी’ का संदेश देते हुए सामाजिक एकता, सद्भाव, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में रियाजुद्दीन खान, मनोज कुमार सिंह, उदय सिंह, संतोष जायसवाल, ब्रिजकिशोर प्रसाद, राणा सिंह, सुनील सिंह, केपी तिवारी, कमल नयन, रिज़वी, कुणाल मुखी और जतिन सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

