Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किताडीह में ईद मिलादुन्न नबी के मौके पर हुआ लंगर वितरण, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म

    किताडीह में ईद मिलादुन्न नबी के मौके पर हुआ लंगर वितरण, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    किताडीह में ईद मिलादुन्न नबी के मौके पर हुआ लंगर वितरण, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। पोटका विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत किताडीह में बादशाह ग्रुप की ओर से मोहब्बत, रहमत, शफकत और इंसाफ का संदेश देने वाले हजरत मुहम्मद की पैदाइश-ए-मुबारक के अवसर पर लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार बतौर अतिथि शामिल हुए।

    *मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देता है मोहम्मद साहब का जीवन : विधायक*

    इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब का पूरा जीवन इंसानियत, मोहब्बत, रहमत, शफकत और इंसाफ का संदेश देता है। उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का काम करते हैं।

    विधायक ने आयोजन के लिए बादशाह ग्रुप के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किताडीह और जमशेदपुर की पहचान हमेशा से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की रही है। सभी धर्म और समुदाय के लोगों को मिल-जुलकर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए आगे आना चाहिए।

    *बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया लंगर*

    कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

    इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, समाजसेवी राजकुमार सिंह, झामुमो नेता शेरू खान, निजाम खान सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगम्हरिया एसएफसी गोदाम अग्निकांड: जांच रिपोर्ट का इंतजार,*
    Next Article जमीन विवाद और वर्चस्व की जंग में गई निखार की जान!

    Related Posts

    बखरी में 20 सूत्री की बैठक: योजनाओं की जांच के लिए कमेटी गठित, सदस्यों ने जताई नाराजगी

    September 12, 2026

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    September 12, 2026

    बाबा गरीबनाथ परिसर में गणेश मेले की तैयारी अंतिम चरण में

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बखरी में 20 सूत्री की बैठक: योजनाओं की जांच के लिए कमेटी गठित, सदस्यों ने जताई नाराजगी

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    बाबा गरीबनाथ परिसर में गणेश मेले की तैयारी अंतिम चरण में

    पटना के आदेशानुसार मंसूरचक में रोगी कल्याण समिति का बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर

    तीज व्रत: श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक

    पुलिस पर पथराव मामले में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    आदिवासी शमशान भूमि पर कचड़े की अंबार होने से झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.