Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमीन विवाद और वर्चस्व की जंग में गई निखार की जान!
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड रांची

    जमीन विवाद और वर्चस्व की जंग में गई निखार की जान!

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमीन विवाद और वर्चस्व की जंग में गई निखार की जान!
    10 माइल स्टोन होटल गोलीकांड के पीछे साजिश की परतें खंगाल रही पुलिस, दो संदिग्ध शूटर गिरफ्तार

    संजय शर्मा
    चांडिल। आसनबनी के 10 माइल स्टोन होटल में युवा निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या के बाद जमीन कारोबार, आपराधिक गठजोड़ और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने पश्चिम बंगाल सीमा से दो संदिग्ध शूटरों को गिरफ्तार किया है। अब पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां पुलिस की संयुक्त टीम पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
    3.5 एकड़ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद की चर्चा
    स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, आसनबनी स्थित जाताल बाबा पूजा स्थल की करीब 3.5 एकड़ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि करीब एक वर्ष पहले सुकलाल पहाड़िया ने जमीन बचाने के लिए आंदोलन भी किया था। अब इसी जमीन विवाद को गोलीकांड से जोड़कर देखा जा रहा है।
    ग्रामीणों द्वारा जमीन कारोबार से जुड़े प्रभावशाली गणेश सिंह और कुछ अन्य व्यक्तियों के नाम लिए जा रहे , पुलिस ने भी अब तक इन लोगों की भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
    *शूटरों के बाद अब ‘मास्टरमाइंड’ की तलाश*
    सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस केवल गोली चलाने वालों तक जांच सीमित न रखे, बल्कि हत्या की कथित साजिश, जमीन सौदे, सहित संभावित संरक्षण देने वालों की भूमिका भी सामने लाए।
    ग्रामीणों का यह भी कहना है कि घटना से पहले पंचायत प्रतिनिधियों, पूर्व मुखिया, ग्राम प्रधान सहित कथित स्थानीय नेता की भूमिका की जांच की मांग चर्चा में है। 26 अगस्त को जमीन सौदे को अंतिम रूप दिए जाने की भी चर्चा सामने आ रही है.

    शूटर गिरफ्तार, अब पूरी साजिश का उद्भेदन जरूरी
    निखार सबलोक की हत्या से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि दो संदिग्ध शूटरों की गिरफ्तारी जांच में अहम सफलता है, लेकिन असली चुनौती हत्या के पीछे छिपी पूरी साजिश का खुलासा करना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिताडीह में ईद मिलादुन्न नबी के मौके पर हुआ लंगर वितरण, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल
    Next Article सर दोराबजी टाटा: राष्ट्र निर्माण और खेलों के दूरदर्शी प्रणेता

    Related Posts

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    September 16, 2026

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    September 16, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.