Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विदेशों अथवा अन्य राज्यों/जिलों से आए हुए व्यक्ति स्वेच्छा से आगे बढकर अपना स्वास्थ्य जांच कराएं, कोरोना से खुद बचें और अपने परिवार को भी बचाएं :उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    विदेशों अथवा अन्य राज्यों/जिलों से आए हुए व्यक्ति स्वेच्छा से आगे बढकर अपना स्वास्थ्य जांच कराएं, कोरोना से खुद बचें और अपने परिवार को भी बचाएं :उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *■” विदेशों अथवा अन्य राज्यों/जिलों से आए हुए व्यक्ति स्वेच्छा से आगे बढकर अपना स्वास्थ्य जांच कराएं, कोरोना से खुद बचें और अपने परिवार को भी बचाएं ” – उपायुक्त जामताड़ा, श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)*

    *■ कोरोना के संदर्भ में सूचना देने अथवा प्राप्त करने हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के नंबर 06433-222245 पर 24 घंटे सम्पर्क कर सकते हैं – उपायुक्त,जामताड़ा*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा. प्र. से.) ने कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर आज जिलेवासियों से अपील करते हुये कहा कि वैसे व्यक्ति अन्य राज्यों, जिलों तथा विदेशों जैसे चीन, हांग-कॉंग, सिंगापुर, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, जापान, वियतनाम, मलेशिया, इंडोनेशिया, इटली, नेपाल, ईरान से हाल ही में लौटे हैं और वे अपने घरों में हैं। वैसे नागरिक स्वेच्छा से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में अपनी जांच कराएं, ताकि कोरोना संक्रमण से खुद को और अपने परिवार/समाज को बचा सकेंगे।

    उन्होंने कहा कि आम नागरिक कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह की जानकारी के लिए निशुल्क टोल फ्री नंबर 104, 1950, राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष के सम्पर्क डायल 181 के साथ ही जामताड़ा जिला के नियंत्रण कक्ष 06433-222245 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से घबराएं नहीं बल्कि संक्रमण से बचाव के लिये जिला प्रशासन जामताड़ा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

    उपायुक्त ने बताया कि खांसी बुखार तथा सांस लेने में तकलीफ कोरोना वायरस के लक्षण हो सकते हैं तथा इनके पाए जाने पर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में सम्पर्क करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए साबुन,पानी या एल्कोहल वेस्ड हैंड सेनेटीजर से हाथ साफ करें, हंसते और छींकते समय टिशू या रुमाल से नाक और मुंह ढकें, ठंड या फ्लू जैसे लक्षण वाले किसी भी व्यक्ति के साथ निकट सम्पर्क से बचें। मांस तथा अंडे अच्छी तरह से पकाकर खाएं।जंगली तथा पालतू जानवरों के साथ असुरक्षित सम्पर्क से बचें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 3 अप्रैल से महिला जनधन खाताधारी अपने खाते से कोविड-19 हेतु सरकार द्वारा निर्गत 500 रुपये की राशि का निकासी कर सकेंगे
    Next Article कदमा भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह ने प्रधानमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपया किया जमा ,चारों तरफ हो रही है प्रशंसा

    Related Posts

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    June 25, 2026

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.