Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 3 अप्रैल से महिला जनधन खाताधारी अपने खाते से कोविड-19 हेतु सरकार द्वारा निर्गत 500 रुपये की राशि का निकासी कर सकेंगे
    Breaking News Headlines संवाद विशेष

    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 3 अप्रैल से महिला जनधन खाताधारी अपने खाते से कोविड-19 हेतु सरकार द्वारा निर्गत 500 रुपये की राशि का निकासी कर सकेंगे

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 3 अप्रैल से महिला जनधन खाताधारी अपने खाते से कोविड-19 हेतु सरकार द्वारा निर्गत 500 रुपये की राशि का निकासी कर सकेंगे।*

    ==========================

    *रांची।* योजना सह वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री के के खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 3 अप्रैल 2020 से महिला जनधन खाताधारियों के खाते में निकासी के संबंध में जिलों के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र के माध्यम से सूचित किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर महिलाओं के जनधन खाते में 500 रुपये की राशि दी जानी है इस हेतु महिलाओं के जनधन के लगभग 73 लाख खाते हैं।

    SLBC के द्वारा इस राशि के वितरण के लिए विस्तृत मार्गदर्शन निर्गत किए गए हैं। इसके अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत महिला जनधन खाताधारी जिनका खाता संख्या के अंतिम अंक 0,1 हैं वे 3 अप्रैल को, 2,3 हैं वे 4 अप्रैल को, 4,5 हैं वे 7 अप्रैल को,6,7 हैं वे 8 अप्रैल को एवं 8,9 हैं वे 9 अप्रैल को अपने खातों से राशि का निकासी कर सकते है। वैसे खाताधारक जो उपर्युक्त तिथियों को राशि की निकासी नही कर सकेंगे वे 9 अप्रैल के बाद किसी भी दिन बैंक के समय में जाकर अपने खाते से राशि का निकासी कर सकते है।

    श्री खंडेलवाल ने सूचित किया कि राशि के निकासी हेतु बैंक शाखाओं में काफी संख्या में लोग उपस्थित होंगे। इस के क्रम में सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करना अति आवश्यक है। इस क्रम में उन्होंने अनुरोध किया है कि बैंक शाखाओं में इस दौरान विधि व्यवस्था सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ।बैंक शाखाओं में आने वाले इन खाताधारकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए एवं इसे हर हाल में सुनिश्चित कराने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि बैंक शाखाओं के द्वारा बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट के माध्यम से भी खाताधारकों के बीच राशि का वितरण किया जाएगा। इस क्रम में भी विधि व्यवस्था सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि SLBC के द्वारा दी गई एडवाइजरी का अविलंब व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं ताकि सभी खाताधारकों को इसकी सूचना प्राप्त हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईएमआई को लेकर निजी बैंकों ने विकल्प चुनने का फैसला ग्राहकों पर ही छोड़ा
    Next Article विदेशों अथवा अन्य राज्यों/जिलों से आए हुए व्यक्ति स्वेच्छा से आगे बढकर अपना स्वास्थ्य जांच कराएं, कोरोना से खुद बचें और अपने परिवार को भी बचाएं :उपायुक्त

    Related Posts

    मुख्यमंत्री मातृ-वियोग में, इधर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

    October 17, 2026

    वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में बन्ना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजू

    October 17, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल: मरीजों को दवाओं की कीमतों के खेल से कब मिलेगी मुक्ति?

    October 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुख्यमंत्री मातृ-वियोग में, इधर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

    वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में बन्ना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजू

    सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल: मरीजों को दवाओं की कीमतों के खेल से कब मिलेगी मुक्ति?

    समाज के कर्णधारों की चाटुकारिता और जन-मानस का दूषितीकरण—

    सुप्रीम कोर्ट के आवश्यक न्यायिक फैसलों के उजाले

    सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

    दुर्गोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और अटूट आस्था का प्रतीक है : काले

    दुर्गापूजा के बीच 108 एंबुलेंस कर्मियों की चेतावनी, 21 से ठप कर सकते हैं सेवा

    कैकेयी-दशरथ संवाद और राम वन गमन का भावपूर्ण मंचन, साकची मैदान में उमड़े श्रद्धालु

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.