Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वायरस को मात देने वाला पहला राज्य बना गोवा, सभीे मरीज हुए स्वस्थ
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    वायरस को मात देने वाला पहला राज्य बना गोवा, सभीे मरीज हुए स्वस्थ

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पणजी: कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच गोवा से एक सुकून भरी खबर सामने आयी है, जहां पर एक भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं है, जिसके बाद गोवा अब कोरोना मुक्त राज्य बन चुका है. राज्य में कोरोना के कुल सात मामले आए थे, जिनमें से छह पहले ही ठीक हो गए थे. आखिरी मरीज की कोरोना रिपोर्ट रविवार 19 अप्रैल को निगेटिव आ गई जिसके बाद उसे भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

    मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट किया, संतोष और राहत की बात है कि गोवा का आखिरी एक्टिव कोरोना मरीज भी टेस्ट रिपोर्ट में निगेटिव पाया गया है. डॉक्टर और सपोर्ट स्टाफ इसके लिए तारीफ के काबिल हैं. गोवा में अब 3 अप्रैल के बाद से कोई नया कोरोना मरीज नहीं पाया गया है.

    गोवा के सभी धर्म के लोगों का भरपूर साथ मिला

    मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, हम भले ही छोटे राज्य हैं, मगर हमारे यहां टूरिस्ट फुटफॉल बहुत ज्यादा है. पुलिस, स्थानीय प्रशासन, टूरिस्ट डिपार्टमेंट के साथ-साथ गोवा के लोगों का भरपूर साथ मिला. यहां के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर सलाह मानी. यहां इतने त्योहार आए मगर किसी भी धर्म के किसी भी नागरिक ने कोई समस्या पैदा नहीं की और धर्मगुरुओं का भरपूर सहयोग मिला. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन की जो लक्ष्मणरेखा खींची है, हमें उसका 3 मई तक पालन करना चाहिए. गोवा में नियम के मुताबिक कुछ छूट दी जा सकती है. उस पर हम विचार करेंगे.

    18 मार्च को मिला था पहला पॉजिटिव मरीज

    गोवा में कोरोना वायरस की शुरुआत 18 मार्च को हुई थी, दुबई से लौटे एक नेता में सबसे पहले संक्रमण मिला था. 3 अप्रैल तक यहां कोरोना के सात मरीज मिले थे. उसके बाद से राज्य में कोई भी नया मामला नहीं आया. 15 अप्रैल तक राज्य के छह कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो गए थे. आखिरी बचे मरीज की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आ गई.

    देश के पहले ग्रीन जोन राज्य बनने का रास्ता साफ

    ऐसे में अब गोवा के देश के पहले ग्रीन जोन राज्य बनने का रास्ता साफ हो गया है. इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएल संतोष ने भी ट्वीट किया था कि अगर सब कुछ सरकार की योजना के अनुसार रहा तो गोवा 20 अप्रैल तक ग्रीन जोन में शामिल होने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय राज्य के दक्षिण गोवा जिले को पहले ही ग्रीन जोन घोषित कर चुका है. जिन क्षेत्रों में कोविड-19 के मामले नहीं आते हैं उन्हें ग्रीन जोन घोषित किया जा सकता है और बंद में छूट दी जा सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलॉकडाउन 2.0: छूट पर केंद्र- राज्यों में उभरे मतभेद, गृहमंत्री अमित शाह ने दिये यह आदेश
    Next Article कोविड-19- तेईस राज्यों के 54 जिलों में 14 दिन से कोई नया मामला नहीं मिला

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.