Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉकडाउन 2.0: छूट पर केंद्र- राज्यों में उभरे मतभेद, गृहमंत्री अमित शाह ने दिये यह आदेश
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    लॉकडाउन 2.0: छूट पर केंद्र- राज्यों में उभरे मतभेद, गृहमंत्री अमित शाह ने दिये यह आदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: देश में 15 अप्रैल से लागू लॉकडाउन-2 में मिली छूट को बहुत से राज्य अपनी मनमर्जी से लागू करने की बात कर रहे हैं. केंद्र और राज्यों के बीच मतभेद उभर कर सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र, उड़ीसा व राजस्थान आदि राज्यों ने ई-कॉमर्स कंपनियों को जरूरी और गैर-जरूरी वस्तुओं का कारोबार करने की इजाजत दे दी. गृह मंत्रालय का कहना था कि केवल जरूरी वस्तुओं के लिए यह छूट प्रदान की गई है.

    लॉकडाउन में कितने वाहन चलेंगे, इस पर भी अनेक राज्य अलग राह पर चलते हुए दिखे. मेडिकलकर्मियों की सुरक्षा और क्वॉरंटीन केंद्र का सुरक्षा चक्र टूटने की शिकायतें आने लगी. नतीजन, रविवार 19 अप्रैल की देर शाम को केंद्रीय मंत्री अमित शाह को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा.उन्होंने कहा, जो इलाके हॉट-स्पॉट/क्लस्टर्स या कंटेनमेंट जोन में नहीं आते और वहां कुछ गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दी जा रही है, वहां सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. राज्य के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि छूट केवल वास्तविक परिस्थितियों का यथोचित आंकलन करके ही प्रदान की जाए. अमित शाह ने पीएम मोदी का नाम लेकर यह भी कहा कि देश उनके नेतृत्व में कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है.केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में कई बार एडवायजरी को संशोधित किया गया है. मंत्रालय ने जिन नियमों के पालन की बात कही थी, अनेक राज्यों में उसका पालन होता दिखाई नहीं दिया. राजस्थान, उड़ीसा, महाराष्ट्र, पंजाब, तेलंगाना व बिहार सहित कई राज्यों ने लॉकडाउन में अपने ही नियम बना डाले. लॉकडाउन के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों के कितने वाहन और कहां चलेंगे, इस बाबत भी केंद्र और राज्यों के बीच तालमेल नहीं बनता दिखा.इसके बाद मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा कि वे लॉकडाउन के नियमों को ध्यान में रखकर ई-कॉमर्स कंपनियों के वाहनों को चलने की छूट प्रदान करें. पहले यही नहीं समझ आया कि कंपनियों या छूट प्राप्त दूसरे संगठनों के वाहनों को इजाजत कौन देगा. इसके लिए राज्यों ने केंद्र से आग्रह किया कि वह इस बाबत दिशा निर्देश दे. गृह मंत्रालय ने कहा, एडवायजरी के मुताबिक, राज्य अपने स्तर पर ऐसे वाहनों के लिए पास जारी कर सकता है. इसके बाद कुछ राज्यों से यह खबर आई कि ई-कॉमर्स कंपनियों के वाहन 24 घंटे चल सकते हैं. इन सबके बीच रविवार को केंद्र ने यह भी कह दिया कि ई-कॉमर्स कंपनियां केवल जरूरी वस्तुओं का कारोबार करेंगी.

    बड़े औद्योगिक परिसरों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाए

    गृहमंत्री शाह ने कहा, विशेषकर ऐसी इकाइयों के संचालन पर राज्य खास ध्यान दें, जहां मजदूरों को परिसर में ही रखने की व्यवस्था हो. इससे आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी. साथ ही मज़दूरों को रोजगार प्रदान करने में मदद मिलेगी. इस विषम परिस्थिति में मोदी सरकार देश के सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है. उद्योगों के साथ कृषि तथा मनरेगा गतिविधियों के माध्यम से भी मजदूरों को रोजगार देने की संभावनाओं पर कार्य करना होगा. वे मजदूर, जो राहत शिविरों में रह रहे हैं, उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं, जैसे भोजन की गुणवत्ता आदि पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए. यद्यपि ये स्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन इस प्रकार के मुद्दों का हल निकाला जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलॉकडाउन में गैर-जरूरी वस्तुओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक बरकरार
    Next Article वायरस को मात देने वाला पहला राज्य बना गोवा, सभीे मरीज हुए स्वस्थ

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.