Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानसिक शांति के लिए आस-पास रखें हरियाली
    Headlines संवाद विशेष

    मानसिक शांति के लिए आस-पास रखें हरियाली

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हराभरा वातावरण मन को प्रफुल्लित करता है. कई शोध बताते हैं कि हरेभरे वातावरण के बीच व्यायाम करने से तन तंदुरूस्त रहता है और मन को भी शांति मिलती है. एक नए शोध से पता चला है कि बाग-बगीचों के अंदर प्रतिदिन 5 मिनट का समय बिताना भी शरीर के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है.इससे हम अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं. इन्वायरमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी नामक जर्नल में छपी खबर के अनुसार एसेक्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपनी शोध में पाया कि 5 मिनट की ‘हरित क्रिया’ शरीर के लिए अति उपयोगी साबित हो सकती है.इसके लिए यह आवश्यक नहीं कि प्रतिदिन बगीचे मे जाकर व्यायाम ही करना पड़े. हम साइकलिंग कर सकते हैं, पैदल चल सकते हैं और अपने बगीचे की देखभाल भी कर सकते हैं. बात इतनी सी है कि प्रतिदिन 5 मिनट हरियाली के बीच बिताया जाए, चाहे आप कुछ भी करेंइस शोध के लिए ज्यूल्स प्रेटी और जो बर्टन ने 1252 लोगों का सर्वे किया. ये लोग अलग-अलग आयु वर्ग, लिंग और मानसिक स्थितियों वाले थे. इस टीम ने इन लोगों की अलग-अलग क्रियाओं जैसे कि व्यायाम करना, साइकल चलाना, बागवानी करना, मछली पकड़ना, नाव चलाना आदि पर गौर किया.इस शोध से पता चला कि हरियाली के बीच रहने से बच्चों और मानसिक रूप से कमजोर लोगों को काफी लाभ पहुंचता है. अन्य आयु वर्ग के लोगों को भी मानसिक शांति का अहसास होता है. सबसे बड़ी बात यह है कि हरियाली के बीच रहने से इंसान का आत्मविश्वास बढ़ता है.इस शोध से यह भी पता चला कि यूँ तो किसी प्रकार का हराभरा वातावरण जैसे कि बाग-बगीचे, खेत-खलिहान लाभदायी होते हैं परंतु पानी वाले हरेभरे प्रदेश जैसे कि तालाब का किनारा आदि सर्वाधिक लाभ पहुंचाते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम खट्टर साईकल चला कर कार्यालय पहुंचे
    Next Article रोनाल्डो ने खरीदी दुनिया की सबसे महँगी कार, कीमत 86 करोड़

    Related Posts

    *बारिश में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबा घरेलू सामान*

    August 19, 2026

    दुखनी सोरेन मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिली

    August 19, 2026

    मानगो निगम बोर्ड बैठक पर उप महापौर के सवाल, डीसी से विधिक समीक्षा की मांग

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    *बारिश में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबा घरेलू सामान*

    दुखनी सोरेन मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिली

    मानगो निगम बोर्ड बैठक पर उप महापौर के सवाल, डीसी से विधिक समीक्षा की मांग

    डोमजूड़ी पंचायत में झारखंड आंदोलनकारी एवं दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र का वितरण

    25 अगस्त को सोनारी में विशेष रक्तदान शिविर, ध्यान और आध्यात्मिक अनुभूति का भी होगा अनुभव

    विश्व फोटोग्राफी दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में फोटोग्राफी वॉक

    कौशल प्रशिक्षण से रोजगार तक पहुंचे जिले के युवा, डीसी ने तय की जवाबदेही

    दिल्ली दरबार में झारखंड भाजपा का महामंथन, अब नई रणनीति की बारी

    एक्सएलआरआई में ऑरोरा 4.0, प्रोडक्ट मैनेजमेंट पर मंथन

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.