दुखनी सोरेन मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका।पोटका विधानसभा की महिला नेत्री सह समाजसेविका दुखनी सोरेन माटकू पंचायत के चिरुगोरा निवासी ठाकुर दास मुर्मू के निधन पर उनके घर पहुंची और परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ हर संभव सहयोग एवं मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

