मानगो निगम बोर्ड बैठक पर उप महापौर के सवाल, डीसी से विधिक समीक्षा की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम की 18 अगस्त को हुई बोर्ड बैठक पर उप महापौर राहुल कुमार कश्यप ने सवाल उठाते हुए उपायुक्त से विधिक समीक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका अधिनियम के तहत हर माह बोर्ड बैठक होनी चाहिए, जबकि बैठक करीब चार माह बाद हुई।
उन्होंने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि से पहले टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर भी आपत्ति जताई। उप महापौर ने पेयजल, सड़क, स्वच्छता, सीवेज और स्ट्रीट लाइट जैसे जनहित के मुद्दों को एजेंडे में शामिल करने तथा बैठकों की वीडियो-ऑडियो रिकॉर्डिंग कराने की मांग की। उन्होंने 18 अगस्त की बैठक के निर्णयों की भी विधिक समीक्षा का आग्रह किया है।

