एक्सएलआरआई में ऑरोरा 4.0, प्रोडक्ट मैनेजमेंट पर मंथन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। एक्सएलआरआई के प्रोडक्ट मैनेजमेंट क्लब प्रोडजिऑन की ओर से ऑरोरा 4.0 संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘पॉलीक्राइसिस दौर में प्रोडक्ट मैनेजमेंट’ रही।
कार्यक्रम में अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, जेपी मॉर्गन, ओरेकल और मास्टरकार्ड समेत प्रमुख कंपनियों के 19 विशेषज्ञों ने छात्रों के साथ आर्थिक संकट, तकनीकी बदलाव, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, बाजार की चुनौतियों और प्रोडक्ट लीडरशिप पर चर्चा की। विशेषज्ञों ने बदलते कारोबारी माहौल में अनुकूलनशील सोच, निरंतर कौशल विकास और मजबूत प्रोडक्ट रणनीति की जरूरत पर जोर दिया।

