बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 19 अगस्त। भारी बारिश एवं बाढ़ के बाद जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) ने प्रभावित इलाकों में सफाई, जल निकासी एवं आपदा प्रबंधन कार्य तेज कर दिया है।
नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद, J.A.S. के निर्देश पर शास्त्रीनगर, कल्याण नगर, बागुनहातु, बारीडीह सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई कर्मियों, वाहनों एवं मशीनरी की मदद से जमा कीचड़, गाद और कचरा हटाया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जा रहा है।

नालियों की सफाई, अवरुद्ध जल निकासी मार्ग खोलने और फॉगिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि संक्रमण एवं मच्छरजनित बीमारियों का खतरा कम हो। संवेदनशील एवं निचले इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।
नगर आयुक्त ने अधिकारियों एवं सफाई टीमों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
हेल्पलाइन: बाढ़, जलजमाव, सफाई या जल निकासी से संबंधित शिकायत के लिए 079-70625111 पर सूचना दें।
JNAC ने नागरिकों से जलजमाव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और सड़कों व नालियों में कचरा नहीं डालने की अपील की है।

