Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कौशल प्रशिक्षण से रोजगार तक पहुंचे जिले के युवा, डीसी ने तय की जवाबदेही
    Headlines खबरीलाल खबरें राज्य से जमशेदपुर

    कौशल प्रशिक्षण से रोजगार तक पहुंचे जिले के युवा, डीसी ने तय की जवाबदेही

    News DeskBy News DeskAugust 19, 2026Updated:August 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

    स्थानीय युवाओं को औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने को लेकर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कौशल विकास का लक्ष्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ना होना चाहिए।

    उपायुक्त ने औद्योगिक संस्थानों की रिक्तियों के आधार पर ट्रेडवार प्रशिक्षण की कार्ययोजना तैयार करने तथा लाइव पोर्टल पर उपलब्ध नौकरियों की नियमित निगरानी कर स्थानीय युवाओं के प्लेसमेंट की पहल करने का निर्देश दिया। जिले के 13 तथा प्रखंड स्तर के नौ प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन और प्रशिक्षण की गुणवत्ता की भी समीक्षा की गई। प्रशिक्षण पूरा कर चुके युवाओं की ट्रैकिंग और उन्हें रोजगार अथवा स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।

    काशी साहू कॉलेज में प्रस्तावित स्किल पार्क के लिए हॉस्टल, आईटी लैब, कक्षाओं और सुरक्षा संबंधी तैयारियां जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया। राजनगर और खरसावां में सिलाई प्रशिक्षण शुरू कराने तथा पीएनबी आरएसईटीआई से प्रशिक्षित लेकिन अब तक रोजगार से नहीं जुड़ पाए युवाओं की काउंसलिंग और बैंक लिंकेज सुनिश्चित करने को कहा गया।

    उपायुक्त ने श्रमिक पंजीकरण के लिए विशेष कैंप, नियमित रोजगार मेले और विद्यालयों में करियर काउंसलिंग आयोजित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कौशलयुक्त युवा ही जिले के आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली दरबार में झारखंड भाजपा का महामंथन, अब नई रणनीति की बारी
    Next Article विश्व फोटोग्राफी दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में फोटोग्राफी वॉक

    Related Posts

    पैसा हाथों का मैल है… तो फिर ये मैल चरित्र क्यों चट कर जाता है!

    October 4, 2026

    रूढ़ियों को धूल चटाकर स्वर्ण छीनने वालीं..

    October 3, 2026

    वित्तीय स्थिरता पर आत्ममुग्धता नहीं, सतर्कता जरूरी

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पैसा हाथों का मैल है… तो फिर ये मैल चरित्र क्यों चट कर जाता है!

    रूढ़ियों को धूल चटाकर स्वर्ण छीनने वालीं..

    वित्तीय स्थिरता पर आत्ममुग्धता नहीं, सतर्कता जरूरी

    एसआईआर: लोकतंत्र की शुचिता और विश्वास की कसौटी

    जिउतिया की खुशियों के बीच मातम, मानगो में दो बहनें नदी में डूबीं; एक लापता, दूसरी अस्पताल में भर्ती

    बेगूसराय /03/10/2026 (शनिवार)/ बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोपगुट बेगूसराय जिला कार्यकारिणी ने 31/03

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

    मां रूपी सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सुरक्षा काफिले के बिना पहुंचने की चर

    पद से हटाने की मांग के बाद सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित

    मानगो में पेयजल व्यवस्था सुधारने की पहल, 9 योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.