Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भोजपुरीया क्रिकेट लीग के ग्रुप-सी मैचों में क्लासिक, कोनिका, मिश्टु11 की टीमों ने जीते अपने मैच, राइज़िंग जायंट्स को मिला वॉकओवर
    Breaking News झारखंड

    भोजपुरीया क्रिकेट लीग के ग्रुप-सी मैचों में क्लासिक, कोनिका, मिश्टु11 की टीमों ने जीते अपने मैच, राइज़िंग जायंट्स को मिला वॉकओवर

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ

    भोजपुरीया क्रिकेट लीग के ग्रुप-सी मैचों में क्लासिक, कोनिका, मिश्टु11 की टीमों ने जीते अपने मैच, राइज़िंग जायंट्स को मिला वॉकओवर

    संस्था भोजपुरी नवचेतना मंच के तत्वावधान में गोलमुरी स्थित केबल वेलफेयर मैदान में आयोजित भोजपुरीया क्रिकेट लीग में मंगलवार को ग्रूप-सी के चार मैच पूरे हुए। इस दौरान छह टीमों के बीच मैच खेले गए वहीं निर्धारित समय पर मैच में शामिल नहीं होने वाली टीम के विपक्षी टीम को वॉकओवर नियम के तहत अगले राउंड में बग़ैर खेले प्रवेश मिल गया। मंगलवार को खेले गए सभी मुलाबले रोमांचक और टक्कर के रहें। शहर की मज़बूत टीमों का आपस में भिड़ंत हुआ। इस दौरान आठ ओवरों के फ़टाफ़ट क्रिकेट प्रारूप में जमकर चौके छक्के उड़ें। सुबह नौ बजे केटीएम इलेवन और क्लासिल टेल्को के टीमों के बीच भिड़ंत हुआ। इसमें क्लासिक टेल्को की टीम ने बानी कुमार की ताबड़तोड़ 56 रनों की पारी के मदद से 46 रनों से जीत दर्ज़ की। ग्रूप सी के दूसरे मैच में एकलव्य एकादश और कोनिका एकादश की टीमें आमने सामने रहीं। एकलव्य के 87 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोनिका की टीम ने मनोज के शानदार बल्लेबाजी के दमपर सात विकटों से जीत दर्ज़ कर ली। तीसरे मैच में मिश्टु11 और राही ए की टीमों में शानदार मुकाबला देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए राही-ए की टीम ने निर्धारित ओवरों में 109 रन बनाएं। मिश्टु इलेवें की टीम ने अंतिम ओवर में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज़ कर ली। वहीं आख़िरी मैच में दो टीमों के बीच मुक़ाबला नहीं खेला जा सका। निर्धारित समय पर टीम के नहीं पहुँचने के बाद राइज़िंग जायंट्स की टीम को वॉकओवर मिल गया और अगले राउंड में आसानी से प्रवेश मिल गया। आयोजन में अप्पू तिवारी, जय प्रकाश सिंह, अंकित आनंद, रत्नेश तिवारी, अभिजीत सिंह, रत्नेश सिंह, गौतम दूबे, अविनाश सिंह, अभिषेक ओझा, अरुण शुक्ला, अजित, बिट्टू की सक्रिय भूमिका रही। मैचों के दौरान कमेंट्री चाणक्य शाह, सोनू सांडिल और अनिकेत दीक्षित ने किया।

    ● बुधवार को होने वाले मुकाबले :-
    1) राइजिंग स्टार और बाबा स्पोर्टिंग
    2)नमन एकादश और एमएसडी एकादश
    3) शहंशाह11 और मनिफिट स्पोर्टिंग क्लब
    4 ) रौनक वॉरियर्स और एवरग्रीन इलेवेन।

    विश्वासभाजन
    (अंकित आनंद)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल ने ली राज्य की आर्थिक-सामाजिक और प्राकृतिक संरचना की जानकारी
    Next Article जिला कार्यसमिति का विस्तार हुआ

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.