Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल ने ली राज्य की आर्थिक-सामाजिक और प्राकृतिक संरचना की जानकारी
    Breaking News Headlines झारखंड

    नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल ने ली राज्य की आर्थिक-सामाजिक और प्राकृतिक संरचना की जानकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 4, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल ने ली राज्य की आर्थिक-सामाजिक और प्राकृतिक संरचना की जानकारी*
    =======================
    *झारखंड की नब्ज पहचाननी है, तो इसके लोगों, प्रकृति और संस्कृति को देखिये –महसूस करिए*

    *–डॉ. डी के तिवारी मुख्य सचिव*
    =======================
    रांचीः नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के आला अधिकारियों से मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में राज्य की आर्थिक सामाजिक और प्राकृतिक संरचना सहित विधि-व्यवस्था की जानकारी ली। मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी ने झारखंड के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को रेखांकित करते हुए प्रतिनिधिमंडल से आग्रह किया कि झारखंड की नब्ज पहचाननी है, तो इसके लोगों, प्रकृति और संस्कृति को देखिये और महसूस करिए। उन्होंने कहा कि इस राज्य में आदिवासी-गैर आदिवासी का परस्पर सह अस्तित्व अति विशिष्ट है। बहुत सारी परंपराएं और सांस्कृतिक गतिविधियां दोनों समुदायों में समान हैं। यहां के लोग स्वभावतः उत्सवजीवी हैं। प्रकृति इनका गहरा लगाव है। नृत्य, संगीत और खेल झारखंडवासियों के रक्त में है। हिंदी प्रमुख भाषा है, लेकिन दर्जनों जनजातीय बोली और भाषा झारखंड की बगिया को अलग-अलग रंगों और खुशबू से अलंकृत करती हैं। वहीं नेतरहाट का प्राकृतिक सौंदर्य और पारसनाथ का धार्मिक महत्व पूरे देश का ध्यान आकृष्ट करता है।

    *संपन्नता के साथ समस्या भी बढ़ी*

    *मुख्य सचिव* ने झारखंड की ऐतिहासिकता, भौगोलिक और सामाजिक जीवन की संक्षिप्त विवेचना करते हुए बताया कि देश के 40 प्रतिशत प्राकृतिक संसाधन झारखंड में है। यूरेनियम के मामले में पूरे देश में इकलौता राज्य है। वहीं कोयला और लौह अयस्क के उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है। टाटा और बोकारो जैसे इस्पात उद्योग भी यहीं हैं। उन्होंने कहा कि खनिज संपन्न राज्य होने के साथ ही खनन से जुड़ी कई समस्याएं भी हैं। पानी दूषित हुआ है। स्वास्थ्य की समस्या बढ़ी है तथा पर्यावरण को भी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि 27 फीसदी आदिवासी जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार यहां ट्राइबल सब प्लान के तहत काम कर रही है। 45 फीसदी प्राकृतिक भूमि पर खेती-किसानी को बेहतर स्थिति में ले जाने को प्रयासरत है। यही कारण है कि आज राज्य विकास की ओर बढ़ रहा है।

    *मुख्य सचिव* ने राज्य में नक्सलवाद के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि पिछले एक दशक के भीतर महत्वपूर्ण की कमी आई है, लेकिन अभी चुनौती बनी हुई है। इस समस्या को जड़ से मिटाने के लिए उन क्षेत्रों में विकास को हथियार बनाकर प्रयास जारी है।

    *अपर मुख्य सचिव गृह श्री सुखदेव सिंह* ने अंत में झारखण्ड के विकास और इसकी चुनौतियों पर पूरी चर्चा को समेकित करते हुए कहा कि झारखण्ड अपनी क्षमता और सही दिशा से जल्द ही देश के सबसे विकसित राज्यों में एक होगा।

    *डीजीपी श्री कमल नयन चौबे* ने राज्य की विधि व्यवस्था और उग्रवाद की स्थितियों पर विस्तृत जानकारी देते हुए प्रतिनिधि मंडल के प्रश्नों का भी जवाब दिया।

    *विभागीय सचिवों ने भी दी जानकारी*

    इसके अलावा ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री एलके ख्यांगते, स्कूली शिक्षा के प्रधान सचिव श्री एपी सिंह, ग्रामीण विकास के प्रधान सचिव श्री अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव श्री नितिन मदन कुलकर्णी, नगर विकास के प्रधान सचिव श्री अजय कुमार सिंह, कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल आदि ने भी अपने-अपने विभागों के माध्यम से किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों और राज्य की सामाजिक आर्थिक स्थितियों की संक्षिप्त जानकारी प्रतिनिधिमंडल को दी।

    *राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट*

    इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की जिज्ञासाओं पर भी विभागीय प्रधान सचिव और सचिव ने भी अपनी बात रखी। पूरी चर्चा को सार्थक और महत्वपूर्ण बताते हुए प्रतिनिधि मंडल ने राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

    *यह था उद्देश्य*

    रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल के झारखंड आने का मकसद यहां की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी लेना था। इस अध्ययन यात्रा के फलितार्थों को आगे कॉलेज के कोर्स में सम्मिलित किया जाएगा।

    *मेजर जनरल यू सुरेश कुमार* के नेतृत्व में 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में टूर कोऑर्डिनेटर भारतीय पुलिस सेवा के श्री अखिल कुमार तथा कॉलेज के फैकल्टी और कोर्स मेंबरों में ब्रिगेडियर से लेकर अन्य वरीय के स्तर के सैन्य अधिकारी शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य की सवा तीन करोड़ जनता को मैं अपना परिवार का ही सदस्य मानता हूं:हेमन्त सोरेन
    Next Article भोजपुरीया क्रिकेट लीग के ग्रुप-सी मैचों में क्लासिक, कोनिका, मिश्टु11 की टीमों ने जीते अपने मैच, राइज़िंग जायंट्स को मिला वॉकओवर

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.