प्रकाशनार्थ: भोजन व राशन उपलब्ध कराने के साथ कॉलोनी को सेनेटाइज कर रही संस्था ‘कोशिश’।
शनिवार, जमशेदपुर: शहर के युवाओं द्वारा संचालित स्वयंसेवी संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ देशव्यापी लॉकडाउन के बीच सेवा कार्य निरंतर जारी है। शनिवार को संस्था द्वारा तैयार भोजन पैकेट को गाढ़ाबासा, मथुरा बागान व केबुल क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरण किया गया। इस दौरान संस्था के संरक्षक सह भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने सदस्यों के संग मिलकर भोजन पैकेट को तैयार किया। वहीं, संस्था द्वारा रिफ्यूजी कॉलोनी, केबुल बस्ती, सी टाइप, केबुल टाऊन के जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री भेंट की गई। इसके उपरांत संस्था ने कोल्हान माइनॉरिटी वेलफेयर के सहयोग से टैंकर द्वारा गोलमूरी अंतर्गत न्यू केबुल टाउन क्षेत्र में सेनेटाइजर का छिड़काव किया। इस दौरान स्थानीय मंदिरों समेत सभी घरों के मुख्यद्वार व सड़कों को सेनेटाइज किया गया। ज्ञात हो कि संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के द्वारा लॉकडाउन के प्रथम दिन से जरूरतमंद लोगों तक निरंतर मदद पहुंचायी जा रही है।
सेवा कार्य में संरक्षक शिवशंकर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष सह संरक्षक दिनेश कुमार, राजेश कुमार, राकेश गिरी, शैलेन्द्र प्रसाद, नवजोत सिंह सोहल, रोहित सिंह, हन्नी परिहार, बंटी सिंह, पप्पू कुमार, प्रेम झा, कुमार गौतम, अविनाश मिश्रा, सुमित सिंह, पीयूष इशू, शेखर बाबू, धीरज सिंह, संजू सिंह, अखिलेश तिवारी, मोहम्मद परवेज़, कुमार विवेक, अमित कुमार, रितेश मिश्रा, अनिल, स्वरूप, सुबोध समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा है।

