ईश्वर की कृपा और दोस्तों एवं शहरवासियों के स्नेह एवं समर्थन से हो रहा सेवा कार्य- काले
लगातार 26 दिन की -सेवाअब तक लगभग 60,000 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा की गयी।
जिन तक सेवा पहुँच रही है उनका आशीर्वाद मिले यही कामना- नमन परिवार
नमन परिवार द्वारा लॉक डाउन के कारण समाज के विभिन्न वर्गों खास कर पिछड़े, वंचित, निर्धन तबके को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए आज निरंतर 26 वें दिन भी स्लम बस्तियों, बेघरों,निर्धन परिवारों के बीच प्रतिदिन दोपहर का भोजन वितरित किया गया ताकि उन्हें भूखे ना रहना पड़े यहां ध्यान देने योग्य बात ये है कि नमन परिवार द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लॉक डाउन-1 के पहले दिन से से जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में भोजन की सेवा प्रदान की जा रही है, जो लॉक डाउन-2 में भी अपनी निरंतरता कायम रखे हुए है, नमन परिवार द्वारा प्रदत अन्न सेवा में भोजन पकाने से लेकर इसके वितरण तक में हाइजीन का पूरा ख्याल रखा जाता है इसकी निगरानी स्वयँ संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले की देखरेख में उनके नेतृत्व में होता है इसके लिए एक टीम तैयार की गई है जो भोजन की तैयारी से लेकर इसके वितरण तक में गुणवत्ता एवं हाइजीन का विशेष ध्यान रखती हैl

भोजन वितरण करते समय सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन किया जाता है ताकि जो दिशा निर्देश प्रशासन द्वारा निर्देशित की गई है उसका उल्लंघन ना हो इसकी भी मॉनीटरिंग स्वयं काले करते हैं इसके लिए वे मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का भरपूर सहयोग लेते हैं नमन के प्रत्येक स्वयंसेवकों से वे खुद संपर्क में रहते हुए उन्हें निर्देशित करते रहते हैं,सेवा देने वाले व सेवा पाने वाले एवं अन्य लोग भी सुरक्षित रहें इसके लिए नमन के सदस्य सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन करते हैं एवं अन्य जरूरी सावधानी भी बरतते हुए अपनी सेवा देते हैं ये सेवा कार्य लॉक डाउन-2 के अंतिम दिन तक आवश्यकताओं को देखते हुए चलेगी, इसके अंतर्गत कोई गरीब,जरूरतमंद भूखा ना रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा l नमन परिवार द्वारा शहर के मुख्यतः इन क्षेत्रों में दी जा रही है सेवा :-

कल्याण नगर, मुडांरी बस्ती (कल्याण नगर), भुईयां नगर (ह्युमपाईप),ऊपर बस्ती (उलीडीह),तिर्की मैदान (शंकोशाई) मानगो, नेहरू कालोनी (स्लेग रोड), देवनगर (बाराद्वारी), बागुनहातु रोड नं 5, किशोरी नगर बगान एरिया, कंचन नगर,नागाडुंगरी (बागुननगर/डी ब्लाक),नागाडुंगरी,गौरी बस्ती (बागुनहातु), हरिजन बस्ती गांधी चौक (बारीडीह),
मनीफीट,इंदरा नगर (ह्युमपाईप)
बारीडीह मार्केट,कुम्हार पाडा (बाराद्वारी),चुना भट्टा (जुगसलाई),गोलपहाडी,
हरिजन बस्ती बारीडीह, बागुनहातु रोड 5, नेहरू कॉलोनी स्लैग रोड,कैरेज कॉलोनी,टीना खोली हरिजन बस्ती बर्मामाइंस,बारीडीह मार्केट,बिरसानगर जोन नं3,
निर्मल नगर ह्युमपाइप,पंचवटी नगर,सोनारी,लाल भट्ठा (भुईयांडीह),
गौरी बस्ती (बागुनहातू),पार्किंग एरिया (डिमना रोड),साकची
सेवा देने में मुख्य रूप से अखिलेश पांडेय,जुगुन पांडे,प्रिंस,घनश्याम भिरभरिया,अभिषेक पाण्डेय,बिभाष,बिनोद,पिन्टु,शैलेश दोषी, सचिन शर्मा,पिंटू साव,विशाल सिंह,बंटी वर्मा,सूरज चौबे,विवेक कांमत,मोहन दास,मार्टिन,शुरू पात्रों,सुदेश मुखी,शशि मुखी,कोला मुखी,जानी भुईयां,मनीष कुमार प्रसाद,नंदकिशोर मुंडा,संतोष रजक,शंभू झा,चंदन सिंह,गणेश सिन्हा,किरन चौहान,अमरेन्द्र कुमार,पूजा सिंह,श्रीराम साव,मोनी दास,राज सिंह,राज पासवान,अनुज,कोला मुखी,शुभम,विक्की के अलावा नमन परिवार के अन्य सक्रिय सदस्य भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन कर रहें हैं l

