Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय रेलवे को अडानी, अंबानी की रेल नहीं बनने देंगे, डबलूसीआरईयू ने किया निजीकरण का विरोध
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    भारतीय रेलवे को अडानी, अंबानी की रेल नहीं बनने देंगे, डबलूसीआरईयू ने किया निजीकरण का विरोध

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जबलपुर. वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन द्वारा भारतीय रेलवे के निजीकरण के खिलाफ चलाये जा रहे जनआंदोलन में केंद्र सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि रेल कर्मचारी किसी भी कीमत में भारतीय रेलवे को अडानी, अंबानी की रेलवे नहीं बनने देंगे, इसके लिए हर कदम उठाने यूनियन मजबूर होगी.

    वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन द्वारा एआईआरएफ के आव्हान पर 14 सितम्बर से 19 सितम्बर 2020 तक निजीकरण के खिलाफ जन आन्दोलन किया जा रहा है. केन्द्रीय सरकार के द्वारा रेल निजीकरण, एन.पी.एस., मंहगाई भत्ते पर रोक लगाने के विरोध में आज मंगलवार 15 सितम्बर को सिगनल डिपो जबलपुर कोचिंग डिपो व रेलवे स्टेशन पर द्वारसभा का आयोजन किया गया. जिसमें सभी जगह बढ़-चढ़कर रेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया एवं अपना सहयोग प्रदान किया.

    रेलवे के निजीकरण के विरोध में जन आन्दोलन के दूसरे दिन सोसल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए पूरे जबलपुर मंडल मे यूनियन की समस्त शाखाओं द्वारा जन आन्दोलन किया गया. यूनियन की कटनी, सतना, सागर, एन.के.जे. दमोह एवं पिपरिया मे भी द्वारसभाओं एवं मैन टू मैन कान्टैक्ट करके रेल कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को रेलवे निजीकरण से होने वाले नुकसान के बारे मे बताया गया .

    109 रूटों पर 151 ट्रेन, 50 स्टेशनों को बेचने पर सरकार आमादा : लिटोरिया

    यूनियन के मंडल सचिव का. नवीन लिटोरिया ने अपने उद्बोधन में कहा सरकार पूॅंजीपतियो के फायदे के लिए 109 रूटों पर 151 ट्रेनों एवं 50 स्टेशनों को बेचने पर आमादा है. इससे छात्रों, पत्रकारों, वरिष्ठ नागरिकों, गंभीर मरीजों, दिव्यांगों एवं गरीब आदमी का यात्रा करना काफी दुश्कर हो जायेगा. पूॅंजीपति हमेशा फायदा कमाने के लिए काम करेगा न कि इस देश की जनता की सेवा के लिये.

    अन्य् सेक्टर्स का भी सरकार कर रही निजीकरण : बीएन शुक्ला

    मंडल अध्यक्ष का. बी.एन. शुक्ला ने कहा कि सरकार रेलवे के कल-कारखानों, पब्लिक सेक्टर की 26 कंपनियों एवं भेल, तेल, सेल, एलआईसी महारत्न, नवरत्न कंपनियों, कोल इंडिया व सभी सरकारी संस्थाओं को जल्दी से जल्दी बेच देना चाहती है. सरकार सभी प्रकार की जिम्मेदारी से बचना चाहती है. यदि ऐसा ही चलता रहा तो कोरोना की आड़ लेकर वर्तमान सरकार देश की सभी परिसम्पत्तियों को पूॅजीपतियों के हाथों गिरवी रख देगी एवं एक-एक कर बेच देगी. यह बहुत खतरनाक स्थिति होगी. ऐसा उत्पीडऩ का दौर आयेगा, जिसकी लोगो ने कल्पना नहीं की होगी. वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के का. मुकेश गालव के नेतृत्व में इस निजीकरण का पुरजोर विरोध करेगी एवं इसे होने नहीं देगी. निजीकरण से इस देश के युवाओं का भविष्य बरबाद हो जायेगा. आज की द्वार सभा में का. जरनैल सिंह, प्रहलाद सिंह, का. रोमेष मिश्रा, का. सुशान्त नील, का. राकेश पाण्डेय, का. रवि गौतम, का. नीरज का. आर.के. सिंह, अंकित पाण्डेय व सैकड़ो रेल कर्मचारी उपस्थित रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज का दिन-बुधवार 16 सितंबर 2020, कन्या संक्रांति, कुंभ राशि-लग्न वाले सतर्क रहें?
    Next Article SCO बैठक में गलत नक्शा दिखाने पर गुस्साए NSA अजीत डोभाल ने छोड़ी मीटिंग

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.