Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज का दिन-बुधवार 16 सितंबर 2020, कन्या संक्रांति, कुंभ राशि-लग्न वाले सतर्क रहें?
    Headlines धर्म

    आज का दिन-बुधवार 16 सितंबर 2020, कन्या संक्रांति, कुंभ राशि-लग्न वाले सतर्क रहें?

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2020No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य देव का कन्या राशि में प्रवेश जहां तीन राशियों- मेष, कर्क और वृश्चिक के लिए शुभ संदेश दे रहा है, इसलिए करीब एक माह के इस बेहतर समय का सद्उपयोग करें, वहीं कुंभ राशि वालों के लिए सतर्कता के संकेत दे रहा है. शेष राशियों के लिए मिलाजुला फल देने वाला समय रहेगा. शुभ समय का शुभत्व बढ़ाने के लिए और संकट से सुरक्षा के लिए नियमित सूर्योपासना करें!

    – आज का राशिफल –

    मेष राशि:- ऑफिस में कलीग आपके टीमवर्क के जज्बे का सम्मान करेंगे और आपके प्रोजेक्टो को पूरा करने के लिए आपकी मदद के लिए भी आगे आएंगे. काफी समय से चल रहा कानूनी विवाद आज किसी बड़े आदमी के हस्तक्षेप से खत्म हो जाएगा. अच्छे लोगों से प्रेरणा लेंगे, जिससे आपको खुशी का अहसास होगा. सांयकाल के समय मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं.

    वृष राशि:- आज सुबह से ही आप पूरे उत्साह के साथ काम करेंगे, जिसका असर कार्यक्षेत्र में देखने को मिलेगा. मेहनत से किया गया हर कार्य आज आपको सफलता दिलाएगा. अटके हुए कार्य बनते नजर आएंगे और अटका हुआ धन भी मिल सकता है. बिजनस डील करने से पहले आप थोड़ी जांट-पड़ताल जरूर कर लें. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई अड़चन आ सकती है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखें.

    मिथुन राशि:- फाइनेंस से संबंधित जितने भी कार्य और फैसले हैं, उनको आज निपटा लें क्योंकि कुछ दिनों तक आपको इनके लिए समय नहीं मिलेगा. घरवालों के साथ किसी शुभ कार्य पर बातचीत हो सकती है. लव लाइफ सामान्य रहेगी. सामाजिक क्षेत्र का विकास होगा लेकिन शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है. ऑफिस में अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे. लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें.

    कर्क राशि:- आज आपमें से कुछ लोगों दिन आध्यात्म और मेडीटेशन में व्यतीत होगा. किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग बन सकता है. किसी बौद्धिक काम में आपको कामयाबी मिलेगी. पारिवारिक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे मानसिक दवाब बढ़ सकता है. दांपत्य जीवन में अच्छा रहेगा लेकिन आपको पार्टनर की भावनाओं को भी समझना होगा. भाई-बहन व्यापार में पूरी तरह मदद करेंगे और उनसे लाभ भी होगा.

    सिंह राशि:- आज जीवनसाथी का पूरा सपॉर्ट मिलेगा और हर तरह से मदद भी करेंगे. भाइयों को सहयोग से लाभ स्थितियां आएंगी और परिवार में उन्नति होगी. साथ किसी कार्यक्रम की रुपरेखा भी बनाएंगे. पिता के सहयोग से लव मैरिज से वाले जातकों की इच्छा पूरी होगी. ऑफिस में आपके कार्य से लाभ होगा, जिससे आपके प्रमोशन की चर्चा हो सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.

    कन्या राशि:- रचनात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी और अपनी हॉबी को आगे बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे. आपके पराक्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. पैसों की समस्या आ सकती है लेकिन सायंकाल तक आप उससे निजात पा लेंगे. अगर कोई आपसे उधार मांगे तो उसको अपनी स्थिति के बारे में अवगत कराएं. ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रहेंगे और उनके लाभ भी होगा.

    तुला राशि:- व्यापार में नए सौदों से लाभ की स्थितियां बनेंगी. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और भाई-बहनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा. दिमान और दिल संतुलन में रहेंगे, जिससे आर्थिक उन्नति होगी. अपने स्टॉफ पर नजर रखें, जिससे कार्य में कोई समस्या ना हो. सोशल वर्क के लिए आगे आएंगे, जिससे सम्मान मिलेगा. सरकार की मदद से अटके हुए कार्य पूरे होंगे.

    वृश्चिक राशि:- नए विचारों को विशेषज्ञों की सलाह पर अमल में लाने का मौका मिलेगा. राजनीति में रुचि बढ़ेगी और आपको उन्नति भी मिलेगी. जीवनसाथी आपकी रचनात्मकता से प्रभवित होंगे. संतान के भविष्य की चिंता खत्म होगी. सांयकाल के समय किसी खास शख्स के कारण जेब ढीली करनी पड़ेगी लेकिन भविष्य में उनसे लाभ होगा.

    धनु राशि:- ऑफिस में आज मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन उसका फायदा भी मिलेगा. अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और लेकिन ज्यादा तामझाम में न पड़ें. लव लाइफ सुखद होगी और नए व्यवसायियों को लाभ होगा. सांयकाल के समय भागदौड़ अधिक हो सकती है इसलिए स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें. आपके प्रभावक्षेत्र में वृद्धि होगी.

    मकर राशि:- आज घर के जरूरी कार्यों को निपटाने का मौका मिलेगा. लेकिन एक के बाद एक कार्य करने के बाद आपको मानसिक शांति जरूर मिलेगी क्योंकि ये कार्य बहुत दिनों से अटके हुए थे. कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों में सफलता मिलेगी. अधिकारियों से आपको संबंधों में सुधार आएगा लेकिन अपने काम पर भी फोकस रखें. जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, उनकी सलाह मददगार साबित हो सकती है.

    कुम्भ राशि:- आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा. सुबह से ही शुभ समाचार मिलेंगे और सरप्राइज से मन प्रसन्न रहेगा. काम के सिलसिले में आपको आसपास की थोड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है. नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जिसका आपको फायदा मिलेगा. अगर आप सिंगल हैं तो प्यार के मामले में डील फिक्स हो सकती है. संवेदनशील मुद्दों पर परिवार के साथ विचार-विमर्श होगा.

    मीन राशि:- दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है. सुबह आप जिन चीजों को लेकर परेशान थे, वही दोपहर में आपको खुशी देंगे. ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और सूझबूझ से काम लेंगे. छात्रों को सफलता के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. किसी नई डील को फाइनल करने के लिए काम करेंगे. सरकारी फैसले से व्यवसायियों को लाभ होगा और नए अवसर भी प्राप्त होंगे.

    * आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 9131366453

    * यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

    – बुधवार का चौघडिय़ा –

    दिन का चौघडिय़ा रात्रि का चौघडिय़ा

    पहला- लाभ पहला- उद्वेग

    दूसरा- अमृत दूसरा- शुभ

    तीसरा- काल तीसरा- अमृत

    चौथा- शुभ चौथा- चर

    पांचवां- रोग पांचवां- रोग

    छठा- उद्वेग छठा- काल

    सातवां- चर सातवां- लाभ

    आठवां- लाभ आठवां- उद्वेग

    * दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.

    * रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.

    * अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.

    * यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.

    * अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!

    पंचांग

    बुधवार 16 सितम्बर 2020

    आश्विन (क्वार) मासे,
    कृष्ण पक्षे
    तिथि चतुर्दशी 19:56:10
    नक्षत्र माघ 12:19:37
    योग सिद्ध 07:39:24
    योग साध्य 27:53:07
    करण विष्टि भद्र 09:31:26
    करण शकुनी 19:56:10
    करण चतुष्पद 30:15:01
    वार बुधवार
    चन्द्र राशि सिंह
    सूर्य राशि सिंह 19:06:33
    सूर्य राशि कन्या 19:06:33
    रितु वर्षा
    आयन दक्षिणायण
    संवत्सर प्रमादी
    विक्रम संवत 2077 विक्रम संवत
    शाका संवत 1942 शाका संवत

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखस्ता आलू मथुरा वाले
    Next Article भारतीय रेलवे को अडानी, अंबानी की रेल नहीं बनने देंगे, डबलूसीआरईयू ने किया निजीकरण का विरोध

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भारत का ‘गोवर्धन’ मॉडल: पर्यावरण संरक्षण और भूख मुक्ति

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.