नई दिल्ली. रूस में हो रही ‘शंघाई कोऑपरेशन आर्गेनाइजेशन’ की मीटिंग में भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया है. पाकिस्तान ने मीटिंग के दौरान ऐसा गलत नक्शा लगाया, जिस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मीटिंग बीच में ही छोड़ दी है. भारत ने इसे काल्पनिक नक्शा करार दिया है.
रूस में हो रही इस मीटिंग में कई देश हिस्सा ले रहे हैं. यहाँ तक कि रूस भी पाकिस्तान की इस हरकत से सहमत नहीं था. रूस से पाकिस्तान को ऐसा करने से पहले ही इनकार किया था, लेकिन पाकिस्तान नहीं माना. मीटिंग में गलत नक्शा लगाया, जिसमें भारतीय इलाकों से भी छेड़छाड़ की गई थी. ये हरकत पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार द्वारा की गई थी.
बता दें कि पाकिस्तान ने अगस्त के पहले सप्ताह में एक काल्पनिक नक्शा जारी किया. इस काल्पनिक नक्शे में कश्मीर सहित भारतीय इलाकों को शामिल किया गया है. मीडिया ब्रीफिंग की जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तानी पक्ष से डॉक्टर मोईद युसूफ ने अपने देश का नया काल्पनिक नक्शा पेश किया जिसके बाद एनएसए अजीत डोवाल वर्चुअल बैठक को छोड़कर चले गए. इस काल्पनिक नक्शे में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को विवादित क्षेत्र और सर क्रीक एवं जूनागढ़ को अपना हिस्सा बताया है.
श्रीवास्तव ने कहा, ‘रूस की ओर से आयोजित एससीओ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में पाकिस्तान के एनएसए ने जानबूझकर एक काल्पनिक नक्शा दिखाया. पाकिस्तान इस नए नक्शे को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है.

