Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई विस के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी मुचिराम बाउरी ने चलाया सघन जनसंपर्क
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जुगसलाई विस के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी मुचिराम बाउरी ने चलाया सघन जनसंपर्क

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई विस के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी मुचिराम बाउरी ने चलाया सघन जनसंपर्क

    भारतीय जनता पार्टी के जुगसलाई विधानसभा के उम्मीदवार माटी पुत्र मुचिराम बाउरी ने गुरुवार को पटमदा, कमलपुर और एमजीएम मंडलों में सघन जनसंपर्क चलाया। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे पर वर्तमान विधायक श्री सहिस खरे नहीं उतर पायें। ग्रामीण लोगों ने सहिस को जो प्यार दिया था बदले में उन्हें अपेक्षित विकास नहीं मिल पाया। मुचिराम बाउरी ने कहा कि वे किसान पुत्र हैं। मेहनत और अभाव का कद्र जानतें है। किसानों के जीवन में बदलाव और विकास उनकी प्राथमिकता होगी। पटमदा के सुप्रसिद्ध देवस्थल हाथीखेदा मंदिर को बड़े तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकताओं में होगी जिससे स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में रोज़गार का सृजन होगी और राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय मानचित्र पर जुगसलाई विधानसभा की छवि विकसित क्षेत्र के रूप में होगी। भाजपा प्रत्याशी मुचिराम बाउरी ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पटमदा और बोड़ाम इलाकों से नक्सल समस्याओं पर नियंत्रण कर ग्रामीणों को राहत दी। अब उनकी प्राथनिकता अच्छी शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर होगी। कहा कि आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास और अंबेडकर आवास योजना से गरीबों के जीवन स्तर में बहुत बदलाव आया। भारतीय जनता पार्टी ही केवल अंत्योदय को संकल्पबद्ध है। ग़रीब, गाँव और किसान की चिंता केवल भाजपा ही करती है। कहा कि सेवा का मौका मिले तो जुगसलाई विधानसभा में गाँव और शहर के अंतर को पाटेंगे। गुरुवार को मुचिराम बाउरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग पटमदा, कमलपुर और एमजीएम मंडल अंर्तगत महुबना हाट, धातकीडीह, नारगा और चाँदनी चौक इलाकों में सघन जनसंपर्क चलाया और लोगों से आशीष माँगा। इस दौरान पार्टी कार्यकार्ताओं संग छोटी बैठकें भी आयोजित कर चुनावी रणनीति पर चर्चाएँ हुई। जनसम्पर्क के दौरान विशेष रूप से संदीप मिश्रा, शरद सिंह, मंटुचरण दत्ता, वासुदेव मंडल, सुशील महतो, अशोक बिसोई समेत काफ़ी संख्या में स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने कई क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान
    Next Article गोलमुरी में खुला भाजपा का चुनावी कार्यालय, हुआ चुनावी मंथन

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.