Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह की कोर्ट ने पाक पर 5.9 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह की कोर्ट ने पाक पर 5.9 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन . पाकिस्‍तान सरकार को ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह की एक अदालत ने करीब 6 अरब डॉलर का झटका दिया है. कोर्ट के इस झटके की वजह से अमेरिका और फ्रांस में पाकिस्‍तान के स्‍वामित्‍व वाली इमारतों के जब्‍त होने का खतरा मंडराने लगा है.

    दरअसल, करीब 28 साल पहले पाकिस्‍तान सरकार ने सोने का खनन करने वाली कंपनियों के साथ करार किया था. बाद में अरबों डॉलर का सोना मिलने के बाद पाकिस्‍तान सरकार की नीयत बदल गई और उसने यह समझौता रद कर दिया. अब कोर्ट ने कंगाल पाकिस्‍तान पर 5.9 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है.

    एशिया टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने आदेश द‍िया है कि पाकिस्‍तानी संपत्तियों को जब्‍त करने की प्रक्रिया के तहत अमेरिका के न्‍यूयॉर्क शहर में स्थित रूजवेल्‍ट होटल और पेरिस में स्थित स्‍क्राइब होटल की कीमत का आकलन किया जाए. इन दोनों संपत्तियों का मालिकाना हक पहले से ही खस्‍ताहाल चल रही सरकारी विमानन कंपनी पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के स्‍वामित्‍व वाली एक कंपनी के पास है. यह कंपनी ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह में रजिस्‍टर है.

    कंपनी ने लाइसेंस रद करने पर 8.5 अरब डॉलर का हर्जाना

    इससे पहले जुलाई 2019 में विश्‍वबैंक के एक ट्राब्‍यूनल ने पाकिस्‍तान पर वर्ष 2011 में सोने की खान का लाइसेंस रद करने के लिए यह 5.9 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया था. इस खान पर ऑ‍स्‍ट्रेलिया और चिली की खनन कंपनियों का स्‍वामित्‍व था. इस कंपनी ने लाइसेंस रद करने पर 8.5 अरब डॉलर का हर्जाना मांगा था. सबसे पहले यह समझौता पाकिस्‍तान की बलूचिस्‍तान सरकार और ऑस्‍ट्रेलिया की खनन कंपनी ब्रोकेन ह‍िल के बीच वर्ष 1993 में रेको डिक खान के लिए हुआ था.

    रेको डिक खान दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी सोने और तांबे के भंडार वाली कंपनी है. यह बलूचिस्‍तान के चांगी रेगिस्‍तान में स्थित है. यह खान अफगानिस्‍तान और ईरान की सीमा के बेहद करीब है. यहां से हर साल दो लाख टन कॉपर और ढाई लाख औंस सोना निकाला जाता है. इस खान से हर साल करीब करीब 3.64 अरब डॉलर का लाभ होता है. इस खान से करीब 55 साल तक सोना और तांबा निकाला जा सकता है जिसकी कीमत करीब 200 अरब डॉलर होगी.

    कोर्ट ने जितना जुर्माना पाकिस्‍तान पर लगाया है, उसकी कुल जीडीपी का करीब दो प्रतिशत है. कंगाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्‍तान के सामने अब करीब 6 अरब डॉलर को खोने का खतरा मंडराने लगा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिरण बेदी के खिलाफ फिर धरने पर बैठे पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी
    Next Article करिश्मा के बाद शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान पर लगाए सनसनीखेज आरोप

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.