Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करिश्मा के बाद शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान पर लगाए सनसनीखेज आरोप
    Headlines सिनेमा

    करिश्मा के बाद शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान पर लगाए सनसनीखेज आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. हाल में बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्र ‘डेथ इन बॉलीवुड’ रिलीज हुई है. इस डॉक्यूमेंट्री में एक्ट्रेस जिया खान की मौत से जुड़ी काफी बातें सामने आई हैं. डॉक्यूमेंट्री में बॉलीवुड की कुछ काली सच्चाइयां भी सामने आ रही हैं. जिया खान की बहन करिश्मा ने इस डॉक्यूमेंट्री में डायरेक्टर साजिद खान पर कास्टिंग काउच और सेक्शुअल हैरसमेंट किए जाने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. इन आरोपों के बाद अब एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान के बारे में सनसनीखेज खुलासा किया है.

    ‘साजिद खान ने अपना पीनस निकाला और…’

    बॉलीवुड फिल्मों के बाद प्ले बॉय मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करा चुकीं एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के साथ अपना एक्सपीरियंस ट्विटर पर शेयर किया है.

    शर्लिन ने लिखा, ‘जब मैं अपने पिता के निधन के कुछ दिन के बाद अप्रैल 2005 में उनसे (साजिद) मिली तो उन्होंने अपने पैंट्स से अपना पीनस बाहर निकालकर उसे पकड़ने के लिए कहा. मुझे याद है कि मैंने उनसे कहा था कि मुझे पता है कि पीनस कैसा होता है और मेरा उनसे मिलने का उद्देश्य उनके पीनस को पकड़ना नहीं है.’

    जिया खान की बहन के आरोप

    जिया खान की जिंदगी पर बनी डॉक्युमेंट्री ‘डेथ इन बॉलीवुड’ बीबीसी पर रिलीज हुई है. इस डॉक्युमेंट्री के दूसरे ऐपिसोड में करिश्मा ने बातचीत के दौरान कहा कि रिहर्सल का समय था. जिया स्क्रिप्ट पढ़ रही थी और उसी समय साजिद खान ने उनसे टॉप और ब्रा उतारने को कहा था. उसे नहीं समझ में आया था कि क्या करना है. वह घर आकर खूब रोई. वह कह रही थी कि वह इस फिल्म के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं इसलिए अगर फिल्म छोड़ देगी तो वे मेरे खिलाफ केस कर देंगे और उसे बदनाम करेंगे. अगर फिल्म की तो उनका शोषण होगा. यह हर हाल में कुछ खोने की स्थिति है. बाद में उसने वह फिल्म की.

    करिश्मा ने खुद के साथ घटी घटना भी की शेयर

    करिश्मा ने अपने साथ हुई एक घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें याद है जब वह साजिद खान के घर अपनी बड़ी बहन जिया खान के साथ गई थी. उस समय वह 16 साल की थीं. उन्होंने सिर्फ स्ट्रैपी टॉप पहना हुआ था और किचन टेबल पर बैठी थी. साजिद खान ने उन्हें घूरा और कहा कि वह सेक्स चाहती है. इस पर उनकी बहन जिया खान ने साजिद खान को टोकते हुए कहा कि नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है. इस पर साजिद खान ने उनकी बहन जिया खान से कहा कि देखो तो वह कैसे बैठी है. जिया खान ने कहा वह अभी यंग है. उसे अभी ये पता भी नहीं है कि उसे क्या चाहिए. इसके बाद थोड़ी ही देर में दोनों बहनें वहां से चली आईं.

    बता दें कि जिया खान डायरेक्टर साजिद खान के साथ 2010 में फिल्म ‘हाउसफुल’ में काम किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण और लारा दत्ता भी थे. बता दें कि 2013 में जिया खान ने खुदकुशी कर ली थी. बता दें कि 2018 में जब #MeeToo कैंपेन चला था तब भी साजिद खान पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगे थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह की कोर्ट ने पाक पर 5.9 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया
    Next Article महिला काव्य मंच, सीएटल अमेरिका की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी

    Related Posts

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.