Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला काव्य मंच, सीएटल अमेरिका की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी
    Breaking News Headlines मेहमान का पन्ना राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    महिला काव्य मंच, सीएटल अमेरिका की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महिला काव्य मंच, सीएटल अमेरिका की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी

    करीब एक वर्ष पूर्व जमशेदपुर के लिटिल फ्लावर स्कूल की पूर्व छात्रा, विनीता श्रीवास्तव, की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय संस्था ‘महिला काव्य मंच’ की एक शाखा की स्थापना सीएटल अमेरिका में कई गई। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपने मन की बात, अपनी कला और अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है.

    चंद महीनों में ही, कोविड व लॉकडाउन के बावजूद, इस शाखा ने, अपनी आशाओं से कहीं बढ़कर, zoom के माध्यम से 6 स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठीयाँ व साहित्यिक कार्यशालाएं सफलतापूर्वक आयोजित कीं।

     

    शनिवार, 16 जनवरी, 2021 को संस्था के एक वर्ष पूर्ण होने और नव वर्ष के आगमन की खुशी में सीएटल में केंद्रित एक ख़ास अंतर्राष्ट्रीय आनलाईन काव्य गोष्ठी आयोजित की गई।

    इस अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच के संस्थापक, श्री नरेश नाज़ जी ने मुख्य अतिथि के रूप में इस उत्सव को गौरवान्वित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अंतर्राष्ट्रीय महासचिव, डॉ. दुर्गा सिन्हा ‘उदार’ ने किया और विनीता श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के संचालन की बागडोर संभाली.

    देश विदेश के 18 कलमकारों ने विभिन्न भावों और विधाओं में अपनी मौलिक रचनाओं से संध्या को अलंकृत किया. जमशेदपुर के जाने-माने कवि दीपक वर्मा ‘दीप’, विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थे. उनकी हास्य व्यंग की रचनाओं को श्रोताओं ने तहे दिल से सराहा.

    गोष्ठी का मुख्य आकर्षण श्री नरेश नाज़ जी का साक्षात्कार रहा. विनीता श्रीवास्तव के संग हुईं चर्चा के दौरान उन्होंने अपने जीवन, चिंतन, प्रेरणा, काव्य शैली और रचनाओं पर वार्ता करते हुए अपनी कविताओं और गीतों से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

    इस कार्यक्रम में जिन रचनाकारों ने भाग लिया उनके नाम इस प्रकार से हैं।

    – श्री नरेश ‘नाज़’, संस्थापक, महिला काव्य मंच
    मुख्य अतिथि
    – डॉ दुर्गा सिन्हा ‘उदार’, अंतर्राष्ट्रीय महासचिव, म. क. म.
    अध्यक्ष
    – श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, अध्यक्ष, म. क. म. सीएटल
    आयोजक व संचालिका
    – श्रीमती अनु अरोड़ा, उपाध्यक्ष, सीएटल  म. क.म.
    सह-संचालिका
    – डॉ कमला सिंह, प्रभारी, अमेरिका, म. क. म., कैलिफ़ोर्निया
    – श्री राजेंद्र ‘राज’ निगम, गुडगाँव
    – श्रीमती इंदु ‘राज’ निगम, गुडगाँव
    – श्री दीपक वर्मा, जमशेदपुर
    – श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, वर्जिनिया
    – श्रीमती शुभा सक्सेना, कच्छ
    – श्रीमती श्वेता सिंह, मास्को, रूस
    – सुश्री अवंतिका सक्सेना, कच्छ
    – श्री आशीष सिंह, सीएटल
    – श्री अलोक प्रकाश ‘खुशफहम’, पोर्टलैंड
    – श्रीमती प्राची चतुर्वेदी, सीएटल
    – श्री मनीष गुप्ता, सीएटल
    – श्रीमती शालिनी परम, कैलिफ़ोर्निया
    – श्रीमती शकुन शर्मा, सीएटल

    खबर राष्ट्र संवाद के स्थापना दिवस अंक में भी पढ़ें

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरिश्मा के बाद शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान पर लगाए सनसनीखेज आरोप
    Next Article राष्ट्र संवाद की पत्रकार सुखबीर उर्फ बब्बू को मिला सम्मान

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.