Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बैंकों ने एमएसएमई के लिये मंजूर किये 1.63 लाख करोड़ रुपये के लोन
    Breaking News Business Headlines

    बैंकों ने एमएसएमई के लिये मंजूर किये 1.63 लाख करोड़ रुपये के लोन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना संकट से उत्पन्न संकट को देखते हुये केन्द्र सरकार द्वारा 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज के तहत बैंकों ने एमएसएमई उपक्रमों के लिए तीन लाख करोड़ रुपये की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम के तहत अब तक 42 लाख इकाइयों को 1.63 लाख करोड़ रुपये का लोन मंजूर किया है.

    वित्त मंत्रालय ने रविवार को जानकारी देते हुये कहा कि इस योजना के तहत 10 सितंबर तक 25 लाख एमएसएमई को 1.18 लाख करोड़ रुपये का लोन वितरित किया जा चका है. कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए लागू लॉकडाउन से एमएसएमई इकाइयां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. यह योजना वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मई में घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज का सबसे बड़ा हिस्सा है.

    वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि 10 सितंबर तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों तथा शीर्ष 23 निजी क्षेत्र के बैंकों ने इस योजना के तहत 42,01,576 इकाइयों को 1,63,226.49 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज मंजूर किया है. इसमें से 25,01,999 इकाइयों को 1,18,138.64 करोड़ रुपये का कर्ज दिया जा चुका है.

    वित्त मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित अन्य योजनाओं का ब्योरा साझा करते हुए बयान में कहा गया है कि बैंकों ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, आवास वित्त कंपनियों तथा सूक्ष्म वित्त कंपनियों के लिए 45,000 करोड़ रुपये की आंशिक क्रेडिट गारंटी योजना 2.0 के तहत 25,055.5 करोड़ रुपये के पोटज़्फोलियो की खरीद की मंजूरी दी है.

    बैंक अभी 4,367 करोड़ रुपये के अतिरिक्त पोर्टफोलियो के लिए मंजूरी-बातचीत की प्रकिया है. विभाग ने एक अप्रैल 2020 से 8 सितंबर, 2020 के दौरान 27.55 लाख करदाताओं को 1,01,308 करोड़ रुपये का कर रिफंड जारी किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअक्टूबर से लागू होंगे वाहन सरंक्षा के नये नियम, करना होगा अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन
    Next Article बिहार के 70 साल के लौंगी भुईयां ने पहाड़ काटकर बना दी तीन किलोमीटर लंबी नहर

    Related Posts

    जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा

    August 14, 2026

    सरायकेला परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पूरा

    August 13, 2026

    किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, डीसी ने तय की जवाबदेही

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा

    सरायकेला परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पूरा

    किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, डीसी ने तय की जवाबदेही

    जल संरक्षण की ग्रामीणों ने ली शपथ

    सरायकेला की मिट्टी से निकला राष्ट्रीय सम्मान

    ढह गया घर, बेबस हुईं दो विधवा महिलाएं

    झारखंड के हक और अधिकारों पर बड़ा हमला, संसद में विधेयक पारित होना राज्य के लिए काला दिन: संजीव सरदार

    आदित्यपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद नीतू शर्मा ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

    डीडीसी के आदेश के सात वर्ष बाद भी नाला व सड़क निर्माण नहीं, ग्रामीणों में रोष

    टाटा संस के नए चेयरमैन की तलाश शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.