Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अक्टूबर से लागू होंगे वाहन सरंक्षा के नये नियम, करना होगा अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    अक्टूबर से लागू होंगे वाहन सरंक्षा के नये नियम, करना होगा अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्र सरकार वाहन संरक्षा के नए अंतरराष्ट्रीय मानकों को अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी. इसके तहत वाहनों में टायर प्रेशर मानिटरिंग सिस्टम, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, स्पीड अलर्ट, ग्लेजिंग ग्लास, रिवर्स पार्किंग सिस्टम लगाया जाना अनिवार्य किया जायेगा.

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जुलाई महीने में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम संबंधी मसौदा अधिसूचना जारी कर दी है. हितधारकों के सुझाव व आपत्ति प्राप्त हो गए हैं और अक्तूबर तक इसके लागू होने की संभावना है. लंबी दूरी के सड़क यात्रियों के लिए यह रक्षा कवच साबित होगा. कार में लगा डिवाइस टायर में हवा के प्रेशर के बढऩे अथवा कम होने पर बीप के साथ ड्राइवर को अलर्ट करेगा.

    गर्मी के मौसम में कार में पर्याप्त कूलिंग बनाए रखने के लिए सेफ्टी ग्लेजिंग ग्लास का प्रावधान किया गया है. यह नियम एक अक्तूबर माह से लागू होगा. इससे कार का सफर अधिक सुरक्षित और आरामदेह होगा. नए नियम में कार में पंचर रिपेयर किट का प्रावधान किया गया है. सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था में कार में स्टेपनी रखने का झंझट समाप्त होगा. यह नियम भी जल्द ही लागू किया जाएगा.

    वाहनों में रिवर्स पार्किंग डिवाइस लगाने की योजना है. इसमें गाड़ी बैक करते समय किसी वस्तु अथवा व्यक्ति के होने की सूचना ड्राइवर को डिवाइस के जरिये मिल जाएगी. एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम में तेज रफ्तार में वाहन के फिसलने-पलटने का खतरा कम हो जाता है. ओवर स्पीड के लिए अलर्ट सिस्टम भी लगाया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहुत ही कठिन समय में शुरू हो रहा है संसद का मानसून सत्र: पीएम मोदी
    Next Article बैंकों ने एमएसएमई के लिये मंजूर किये 1.63 लाख करोड़ रुपये के लोन

    Related Posts

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    June 27, 2026

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    June 27, 2026

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.