Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बात उठी तो दूर तलक जाएगी भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह का बेनाम नेता के खिलाफ जांच की मांग
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    बात उठी तो दूर तलक जाएगी भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह का बेनाम नेता के खिलाफ जांच की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बात उठी तो दूर तलक जाएगी भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह का बेनाम नेता के खिलाफ जांच की मांग

    भाजपा नेता अभय सिंह और जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा. इस बार अभय सिंह ने टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक के नाम एक पत्र लिखा है, जिसमें बिना किसी नेता का नाम लिए उन्होंने बिस्टुपुर स्थित मिलानी हॉल के सामने टाटा स्टील का एक क्वार्टर युगांतर भारती नामक एक संस्था को आवंटित किए जाने पर सवाल खड़ा किया है, और कहां है कि कंपनी एक्ट और लीज शर्तों के नियमों के विपरीत कंपनी प्रबंधन द्वारा ऐसा कैसे किया गया ? भाजपा नेता अभय सिंह का उपरोक्त विषय में कहना है कि बिष्टुपुर स्थित मिलानी हाल के ठीक सामने युगांतर भारती संस्था के नाम से एक क्वार्टर आवंटित है, जबकि वह क्वार्टर एक स्वयंभू ईमानदार ,कर्तब्यनिष्ठ विधायक जो पिछले सरकार में मंत्री भी रह चुके है, अपना खुद का घर बनाकर रहते है तथा राजनीति का कार्यालय भी बना कर रहते है. अपने पत्र में अभय सिंह आगे कहते हैं कि प्रबंध निदेशक जी क्या वह कार्यालय 20 अगस्त 2005 में टाटा लीज एकरारनामा के नियम एवं शर्तो के आधार पर उस संस्था को दी गयी है? क्या संस्था को आवंटित कार्यालय कोई नेता अपना राजनीतिक कार्यालय के रूप में उपयोग कर सकता है? क्या संस्था के कार्यालय को कोई भी जन प्रतिनिधि अपने आवास के रूप में उपयोग कर सकता है? क्या मजदूरों के लिए बना वह क्वार्टर किसी संस्था को आवंटित किया जा सकता है? अगर आप के द्वारा ऐसा किया गया है तो क्या उसके लिए सरकार के द्वारा चयनित मशीनरी समिति के द्वारा इसे स्वीकृत किया गया है ?
    आपके द्वारा 2005 में जमशेदपुर में आये एक व्यक्ति को युगांतर भारती कार्यालय के नाम पर क्वार्टर आवंटित किया गया, पर आखिर क्या कारण है कि 18 लोंगो की जमीन लिखित एकरारनामा के साथ 1969 में शहर के विकास के नाम पर लिया गया था, जो टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट से प्राप्त किया जा सकता है, उनको जमीन नही दी गयी।
    पर ये शहर का दुर्भाग्य है कि जिस जिसने शहर के विकास के लिए अपनी जमीने दी पर वह आज कल में टलता रहा. जबकि कुछ स्वयंभू संस्था उदाहरण स्वरूप युगांतर भारती को क्वार्टर एलॉटमेंट किया गया जो लीज एग्रीमेंट का सरासर उल्लंघन है।
    20 अगस्त 2005 को लीज एग्रीमेंट के शर्तो के शिड्यूल 2 के तहत मजदूरों को रहने के लिए क्वाटर आवंटित करने की शर्तें रखी गयी थी, पर यहाँ एक विधायक द्वारा संस्था के नाम पर आवंटन करा अपना आवास एवं राजनीति कार्यालय बना दिया गया है, और सारे शर्तो नियम कानूनों को धज्जियां उड़ाई गयी। भाजपा नेता ने प्रबंध निदेशक टाटा स्टील से आग्रह किया है कि इस पूरे प्रकरण की जाँच कर कारवाई की जाए, साथ ही साथ उन सभी लोंगो की जमीन जिसने शहर के विकास के लिए दिया है, उनकी समस्याओं को अबिलम्ब दूर की जाए!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीओआई ने रोकी वृद्धा पेंशन की राशि, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के हस्तक्षेप के बाद उपायुक्त ने लिया संज्ञान
    Next Article लघु जल मीनार खराब होने से ग्रामीणों को हो रही है परेशानी

    Related Posts

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.