Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीओआई ने रोकी वृद्धा पेंशन की राशि, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के हस्तक्षेप के बाद उपायुक्त ने लिया संज्ञान
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म

    बीओआई ने रोकी वृद्धा पेंशन की राशि, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के हस्तक्षेप के बाद उपायुक्त ने लिया संज्ञान

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीओआई ने रोकी वृद्धा पेंशन की राशि, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के हस्तक्षेप के बाद उपायुक्त ने लिया संज्ञान

    ऋण माफ़ी की सरकारी घोषणा के विपरीत किसानों पर लोन चुकाने के दबाव बना रहें बैंक : कुणाल षाड़ंगी

    सरकार के ऋण माफ़ी के ऐलान के बावजूद किसानों को राहत नहीं मिली है। बैंकों द्वारा किसानों पर किसान क्रेडिट कार्ड लोन के ऋण भुगतान के लिए हर संभव दबाव बनाये जा रहे हैं। ताज़ा मामला पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत बैंक ऑफ़ इंडिया के मुटुरखाम शाखा से जुड़ा है। बैंक ने नानीवला महतो नाम की कृषक महिला के वृद्धा पेंशन की राशि निकासी को रोक दिया है। यह रोक केसीसी लोन की रकम चुकता न करने के एवज में की गई कार्रवाई है। इस मामले को पीड़ित किसान महिला ने पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के संज्ञान में लाया। इसपर संवेदनशीलता दिखाते हुए कुणाल षाड़ंगी ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख सहित जिला उपायुक्त सूरज कुमार के संज्ञान में लाया। पूर्व विधायक ने ट्विटर के माध्यम से सरकार का ध्यानाकर्षण के क्रम में बताया कि राज्य सरकार की ऋण माफ़ी की घोषणा के विपरीत राज्य के कई बैंक किसानों पर किसान क्रेडिट कार्ड लोन की राशि चुकाने के लिए दबाव बना रहे हैं। उदाहरण के तौर पर पूर्व विधायक ने बैंक ऑफ इंडिया के मुटुरखाम शाखा के मामले को संलग्न करते हुए इसके समाधान के निमित्त आग्रह किया। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर संज्ञान लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त सूरज कुमार ने बैंकों के कारण किसानों को रही कठिनाई के मामले को संज्ञान में लाने के लिए पूर्व विधायक का आभार जताया। उन्होंने आश्वस्त किया की इसके निमित्त सभी बैंकों को ज़रूरी निर्देश जारी किए गये हैं। मुटुरखाम बीओआई शाखा के मामले में भी प्रशासन के स्तर से जरूरी कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने ट्वीट कर बताया कि सम्बंधित मामले में लाभुक महिला कृषक का बैंक खाता केवाईसी न होने के कारण लॉक है। उन्होंने जानकारी दिया कि सोमवार तक हर हाल में केवाईसी वेरिफिकेशन सुनिश्चित करवा ली जायेगी जिसके बाद कृषक महिला द्वारा वृद्धा पेंशन की निकासी संभव हो सकेगी। इस मामले में जिला प्रशासन की सक्रियता और डीसी सूरज कुमार की संवेदनशीलता को लोकसेवा का आदर्श उदाहरण बताते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने आभार जताया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश की ख़ातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले ही हमारे हीरो- काले
    Next Article बात उठी तो दूर तलक जाएगी भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह का बेनाम नेता के खिलाफ जांच की मांग

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.