Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बराक ओबामा ने अपनी किताब में किया खुलासा: बचपन में सुना करते थे रामायण एवं महाभारत की कथायें
    अन्तर्राष्ट्रीय

    बराक ओबामा ने अपनी किताब में किया खुलासा: बचपन में सुना करते थे रामायण एवं महाभारत की कथायें

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाशिंगटन. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि वह बचपन में इंडोनेशिया में गुजारे वर्षों के दौरान हिंदू महाकाव्यों रामायण एवं महाभारत की कथायें सुना करते थे, इसलिए उनके मन में भारत के लिए हमेशा विशेष स्थान रहा है. ओबामा ने ए प्रोमिज्ड लैंड नामक अपनी पुस्तक में भारत के प्रति आकर्षण के बारे में लिखा है. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि यह भारत का आकार है, जो आकर्षित करता है.

    उन्होंने कहा कि जहां दुनिया की जनसंख्या का छठा हिस्सा रहता है, जहां करीब दो हजार विभिन्न जातीय समुदाय रहते हैं और जहां सात सौ से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं. ओबामा ने बताया कि उन्होंने 2010 में राष्ट्रपति के रूप में भारत की यात्रा की थी और वह इससे पहले कभी भारत नहीं गए थे. उन्होंने कहा कि लेकिन इस देश का मेरी कल्पना में हमेशा विशेष स्थान रहा.

    ओबामा ने कहा कि इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि इंडोनेशिया में अपने बचपन का कुछ हिस्सा मैंने हिंदू महाकाव्यों रामायण और महाभारत की कथाएं सुनते हुए बिताया या इसका कारण पूर्वी धर्मों में मेरी रुचि हो सकती है या इसका कारण कॉलेज के मेरे पाकिस्तानी एवं भारतीय मित्रों का समूह है, जिन्होंने मुझे दाल और कीमा बनाना सिखाया और मुझे बॉलीवुड की फिल्में दिखाईं.

    ए प्रोमिज्ड लैंड में ओबामा ने 2008 के चुनाव प्रचार अभियान से लेकर राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के अंत में एबटाबाद पाकिस्तान में अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को मारने के अभियान तक की अपनी यात्रा का विवरण दिया है. इस किताब का दूसरा भाग भी आएगा.

    बराक ओबामा ने इसके साथ ही कहा कि भारत के प्रति उनके आकषज़्ण की प्रमुख वजह महात्मा गांधी हैं, जिनका ब्रिटिश शासन के खिलाफ सफल अहिंसक आंदोलन अन्य तिरस्कृत, हाशिए पर पहुंच गए समूहों के लिए एक उम्मीद की रोशनी बना. अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर दो बार भारत आए ओबामा ने कहा कि भारत के प्रति मेरे आकर्षण का सबसे बड़ा कारण महात्मा गांधी हैं. अब्राहम लिंकन, मार्टिन लूथर किंग और नेल्सन मंडेला के साथ-साथ गांधी ने मेरी सोच को बहुत प्रभावित किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलव जिहाद पर कानून बनाने जा रही MP सरकार, 5 साल तक की सजा का प्रावधान
    Next Article घठ महापर्व पर सरकारी पाबंदी के विरोध में जमशेदपुर में शुरू हुआ ‘सत्याग्रह’

    Related Posts

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    June 6, 2026

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    June 4, 2026

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    June 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज परेशान, सुविधाओं की बदहाली पर उठे सवाल

    यूसीआईएल में ड्यूटी अनुशासन पर सवाल, कर्मचारी-अधिकारियों की मनमानी से कामकाज प्रभावित

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

    कंक्रीट मिक्सिंग ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर, एक घंटे रहा सड़क जाम

    शक्ति ऊर्जा महोत्सव का हुआ आयोजन, अतिथियों ने किया भव्य उद्घाटन।

    जनता दरबार से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश, लंबित मामलों पर उपायुक्त सख्त

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ा गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    जयदा सुवर्णरेखा नदी में जमशेदपुर के डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने शव निकाला

    चांडिल कॉलेज में कुड़मालि पढ़ाई शुरू करने की मांग

    पुण्यतिथि पर बिरसा स्पोर्टिंग क्लब ने धरती आबा को किया नमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.