Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घठ महापर्व पर सरकारी पाबंदी के विरोध में जमशेदपुर में शुरू हुआ ‘सत्याग्रह’
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म राजनीति

    घठ महापर्व पर सरकारी पाबंदी के विरोध में जमशेदपुर में शुरू हुआ ‘सत्याग्रह’

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    घठ महापर्व पर सरकारी पाबंदी के विरोध में जमशेदपुर में शुरू हुआ ‘सत्याग्रह’

    ◆ भोजपुरी नवचेतना मंच के आह्वान पर स्वर्णरेखा छठ घाट पर जुटे कई संगठनों ने चलाया सफाई अभियान
    ◆ मंच में दिया नारा “लाठी गोली खाएंगे, घाटहिं छठ मनायेंगे”
    ◆ सोशल मीडिया पर तेज़ी से ट्रेंड हो रहा छठ घाट पर ही करेंगे चैलेंज

    छठ महापर्व पर झारखंड सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस और घाटों पर व्रत करने की पाबंदियों से श्रद्धालुओं में नाराज़गी है। सरकारी गाइडलाइंस का चौतरफा विरोध हो रहा है। जमशेदपुर में सरकार के इस अविवेकपूर्ण और तुगलकी फ़रमान के विरोध में सत्याग्रह अभियान की शुरुआत हुई। भोजपुरी नवचेतना मंच के आह्वान पर मंगलवार सुबह शहर के कई धार्मिक, सामाजिक संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए महापर्व छठ के लिए सत्याग्रह किया। सत्याग्रहियों ने मानगो के स्वर्णरेखा नदी स्थित गाँधी घाट पर सफ़ाई अभियान चलाया ताकि व्रतियों को असुविधाएं ना हो। भोजपुरी नवचेतना मंच समेत तमाम संगठनों ने घाट पर सत्याग्रह अभियान से झारखंड सरकार और जिला प्रशासन को साफ़ तौर पर यह संदेश दे दिया है कि वे लोकआस्था के महापर्व पर किसी भी तरह की सरकारी पाबंदी बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंच के संस्थापक अप्पु तिवारी ने कहा कि झारखंड सरकार ने जाने अनजाने में हिंदू आस्था को आहत करने का अपराध किया है। इससे व्रतियों और श्रद्धालुओं की बड़ी जनसंख्या में सरकार के विरुद्ध असंतोष और नाराज़गी बढ़ी है। पहचान फाउंडेशन के राज गुप्ता ने भी छठ पूजा पर सरकारी पाबंदी का विरोध करते हुए इसे हिंदू आस्था पर चोट बताया। भोजपुरी नवचेतना मंच ने कहा कि यदि झारखंड सरकार गाइडलाइंस में संशोधन कर घाटों पर पर्व मनाने की छूट देगी तो उस निर्णय का स्वागत होगा। निर्णय नहीं बदलने की स्थिति में भी वे हर हाल में नदी घाट पर ही छठ महापर्व मनायेंगे। कहा कि संविधान ने धार्मिक स्वतंत्रता की आज़ादी दी है, सरकार उस आज़ादी को समाप्त करने का अपराध ना करे। इधर सरकारी गाइडलाइंस के विरोध में भोजपुरी नवचेतना मंच ने ‘लाठी गोली खाएंगे, घाटहिं छठ मनाएंगे’ का नारा देकर स्पष्ट कर दिया है कि हर हाल में छठ घाट पर ही पूजा होगी। मंच ने सरकार से जरूरी व्यवस्था करने का निवेदन किया है। इधर श्रद्धालुओं की भावना और लोकआस्था को देखते हुए मंच के संस्थापक अप्पु तिवारी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अभियान की शुरुआत की थी। अभियान को ‘छठ घाट पर ही मनायेंगे चैलेंज’ का नाम देकर पिछले वर्षों के छठ के तस्वीरें शेयर किये गये हैं। इस अभियान को सोशल मीडिया पर जबरदस्त समर्थन मिल रही है। जमशेदपुर के लगभग 5 हज़ार से अधिक लोगों ने इस कंपैन का समर्थन करते हुए सरकार से अपनी भावना स्पष्ट कर दी है। स्वर्णरेखा घाट पर चले सफ़ाई अभियान में भोजपुरी नवचेतना मंच के अलावे पहचान फाउंडेशन, कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग मौजूद थे। सत्याग्रह अभियान में अप्पू तिवारी, राज गुप्ता, ऋषव सिंह, रत्नेश सिंह, विशु सिंह, उज्ज्वल तिवारी, आयुष सिंह, अक्षय कुमार, मुन्ना कुमार, विक्की प्रसाद, निर्मल कुमार समेत अन्य का सक्रिय योगदान रहा।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबराक ओबामा ने अपनी किताब में किया खुलासा: बचपन में सुना करते थे रामायण एवं महाभारत की कथायें
    Next Article नदियों तालाबों, डैम और झील आदि का इस्तेमाल छठ महापर्व के लिए किया जा सकेगा, सरकार की ओर से पहले से जारी दिशा निर्देशों में किया जाएगा आंशिक संशोधन

    Related Posts

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    June 9, 2026

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    June 9, 2026

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    June 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    घटती जन्म दर: भारत की भविष्य की चेतावनी या अवसर

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    जब रोज़ी-रोटी कमाने निकले हाथ: विजाग स्टील प्लांट में आठ श्रमिकों की मौत

    विश्व नेत्रदान दिवस पर जागरूकता का महत्व

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    जब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले 

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.