Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बंगाल व असम के दौरे पर
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बंगाल व असम के दौरे पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रविवार (7 जनवरी) को चुनावी राज्यों पश्चिम बंगाल और असम का दौरा करेंगे और इन राज्यों में विभिन्न योजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसके साथ ही इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को वह संबोधित भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के हल्दिया में अधोसंरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. असम में दो अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे और राज्य के राजमार्गों व प्रमुख जिलों की सड़कों के उन्नयन वाले ‘‘असोम माला” योजना की शुरुआत करेंगे.इस साल मार्च-अप्रैल में दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और पिछले एक पखवाड़े में प्रधानमंत्री का दोनों राज्यों का यह दूसरा दौरा होगा. पीएमओ के अनुसार पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. जिनमें भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित एलपीजी आयात टर्मिनल और दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइप सेक्शन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. पीएमओ के मुताबिक इसकी क्षमता एक मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है और यह पश्चिम बंगाल और पूर्वी तथा पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों में एलपीजी की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करेगा. बयान में कहा गया कि यह हर घर को स्वच्छ रसोई गैस प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इसके अलावा प्रधानमंत्री 348 किलोमीटर लंबे डोभी-दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन खंड को देश को समर्पित करेंगे. यह प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना का एक हिस्सा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंग्लिश कप्‍तान रूट ने भारत में पहले ही मैच में जमाया शतक
    Next Article ममता सरकार पर बरसे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.