Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंग्लिश कप्‍तान रूट ने भारत में पहले ही मैच में जमाया शतक
    Breaking News Headlines खेल

    इंग्लिश कप्‍तान रूट ने भारत में पहले ही मैच में जमाया शतक

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत के खिलाफ चेन्नई में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलने उतरे इंग्लैंड के कप्तान ने शानदार शतक जमाकर शुरुआत की। श्रीलंका में दोहरा शतक लगाकर शानदार फॉर्म में लौटे रूट ने भारत में अपने पहले ही मैच की पहली पारी में दमदार शतक जमाया। रूट के शतक पूरा होने के बाद भारतीय विकेटकीपर रिषभ पंत ने कुछ कहा जिसको लेकर कमेंट्री पैनल भी चर्चा करने लग गया। भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुक्रवार से शुरू हुआ। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टॉम सिब्ले और रोरी बर्न्स ने टीम के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दिलाई। बर्न्स को अश्विन ने 33 रन पर आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। इसके ठीक बाद डेन लॉरेंस को जसप्रीत बुमराह शून्य पर आउट कर दिया। दो विकेट गिरने के बाद मैदान पर कप्तान जो रूट ने कदम रखा और पारी संभाली।

    रूट ने जमाया 20वां शतक

    100वां टेस्ट खेलने उतरे रूट ने 110 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया फिर 164वीं गेंद पर करियर का 20वां शतक बनाया। इस पारी में उन्होंने 12 चौके लगाए। रूट ने लगातार तीसरे टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेली है। 2011 और 2012 में पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने दो बार ऐसा किया था।

    भारतीय टीम इस प्रकार है – रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कैप्टन), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, शाहबाज नदीम, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह। भारत में यह बुमराह का पहला टेस्ट है। वहीं इंग्लैंड ने अंतिम 11 मेें शामिल किए हैं – डोम सिबली, रोरी बर्न्स, डैन लॉरेंस, जो रूट (कैप्टन), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (wk), डॉम बेस, जोफ्रा आर्चर, जैक लीच और जेम्स एंडरसन।

    10 महीने से अधिक समय के बाद भारत में कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है। वैसे इंग्लैंड की टीम 35 साल से चेन्नई में कोई मैच नहीं जीत पाई है, फिर भी दोनों टीमों का फार्म देखते हुए रोमांचक मैच की उम्मीद की जा सकती है। अब तक 17 टेस्ट खेल चुके जसप्रीत बुमराह का यह अपने देश में पहला टेस्ट है। कप्तान विराट कोहली ने वापसी की है। कोहली पहले ही साफ कर चुके थे कि रिषभ पंत ही विकेट कीपिंग करेंगे।

    पहली बार बार बुमराह और एसजी गेंद

    बुमराह ने अभी तक जिन देशों में टेस्ट मैच खेले हैं वहां कूकाबूरा या ड्यूक गेंदों का इस्तेमाल होता है, लेकिन भारत में एसजी गेंद का इस्तेमाल होता है। इस तरह बुमराह पहली बार टेस्ट मैच में एसजी गेंद से गेंदबाजी करेंगे। एसजी गेंद की सीम काफी उभरी हुई होती है। यह गेंदें भारत में ही बनाई जाती हैं और इनका प्रयोग टेस्ट मैच में किया जाता है। भारतीय परिस्थितियों में 10-20 ओवर तक ही एसजी गेंद से स्विंग मिलती है और यह अपनी चमक खो देती है। हालांकि, इसकी सीम 80-90 ओवरों तक ही रहती है, जिससे रिवर्स स्विंग करना आसान होता है और स्पिनरों को ग्रिप बनाने में मदद मिलती है। हालांकि, सभी एसजी गेंदों के आकार में थोड़ा-थोड़ा अंतर होता है।

    कप्तान कोहली भारतीय टेस्ट टीम में अपने निर्धारित चौथे नंबर पर खेलेंगे। इससे पहले चेन्नई टेस्ट से पहले आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कोहली ने टीम की अंतिम-11 से जुड़े कई अहम सवालों से जवाब दिए थे। कप्तान कोहली ने साफ किया था कि भारतीय टीम प्रबंधन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी को ही मौका देगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसचिन तेंदुलकर के ट्वीट से नाराज केरल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कटआउट पर डाला काला तेल
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बंगाल व असम के दौरे पर

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    प्रिन्स खान गैंग पर बड़ा खुलासा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.